
अमृता फडणवीस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके लुक्स अक्सर ही लाइमलाइट में जाते हैं, तो अब वह अपने मॉडर्न संस्कारी अवतार को लेकर चर्चा में हैं। जहां नारंगी साड़ी पहनकर वह भक्ति संगीत कार्यक्रम में पहुंचीं और अपने शानदार देसी रूप दिखाया। अमृता फडणवीससाड़ी लुक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस राजनीति के साथ ही सोशल इवेंट्स में गेदरिंग और अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। कभी उनके वेस्टर्न लुक्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं, तो कभी उनका देसी अवतार ध्यान खींच लेता है। अब वह नारंगी लहंगा- साड़ी पहन देसी रंग में रंगीं और अपना क्लासी अवतार दिखाया। जहां हाथ जोड़कर सबका अभिवादन करतीं अमृता के संस्कारी रूप ने दिल जीत लिया।
अब यूं तो सीएम साहब की पत्नी हमेशा ही अपने लुक्स से लोगों की अटेंशन ग्रैब करने में सफल रहती हैं, लेकिन जब वह ‘आनंदम-द सिम्फनी ऑफ डिवोशन’ नाम के शानदार भक्ति संगीत कार्यक्रम में पहुंचीं। जिसे देश का सबसे बड़ा भक्ति कार्यक्रम बताया गया, तो यहां उनका अंदाज काफी खूबसूरत लगा। बिना किसी दिखाने के उनकी पर्सनैलिटी उभरकर सामने आई। जिसे परफेक्ट जूलरी और मेकअप के साथ स्टाइल किया। (फोटो साभार: योगेन शाह)
लहंगा- साड़ी में दिखा ट्रेडिशनल और मॉडर्न का कॉम्बो – अपने लुक्स के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करने वाली अमृता का फैशन सेंस काफी हटके है। तभी तो उनकी हर पब्लिक अपीयरेंस पर वह कपड़ों को लेकर चर्चा में आ जाती है। जैसे इस खास मौके पर वह ब्राइड ऑरेंज कलर की लहंगा- साड़ी पहने हुए हैं, जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मिक्स दिखा गईं। जहां उनका लुक संस्कारी के साथ ग्लैमरस वाली वाइब्स दे रहा है।
सेक्विन के साथ गोटे से सजी साड़ी – लहंगा- साड़ी लुक की डिटेल्स पर बात करें, तो इसके पल्लू को गोल्डन बॉर्डर देकर सजाया गया है, जिससे पूरे लुक में रॉयल फील आ रही है। पल्लू पर लगे टैसल्स और सेक्विन वर्क इसे और भी अट्रैक्टिव टच दे रहे हैं, तो स्कर्ट पोर्शन को बिना प्लीट्स के साथ फ्लेयर्स ऐड करके बनाया। जिसमें कुछ- कुछ दूरी पर लगे गोल्डन सेक्विन शानदार लगे। जिसके साथ उन्होंने पल्लू को ट्रेडिशनल अंदाज में ड्रेप किया और साड़ी की तरह वेअर कर लिया।
हैवी डिजाइन वाला ब्लाउज किया पेयर – साड़ी के साथ अमृता ने मैचिंग ऑरेंज ब्लाउज कैरी किया। ब्लाउज पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और बीडवर्क से हैवी पैटर्न बना है, जो पूरे आउटफिट के साथ खूबसूरती से मेल खा रहा है। हाफ स्लीव्स और डीप नेक डिजाइन ने पारंपरिक लुक में मॉडर्न टच जोड़ दिया, जबकि फिटिंग ने पूरे आउटफिट के ग्रेस को बढ़ाया। जहां स्लीव्स के बॉर्डर पर लगी पल्लू जैसी टैसल्स ने लुक की ब्यूटी को और एन्हांस कर दिया।
जूलरी ने ऐड किया क्लासी टच – अमृता ने अपने साड़ी लुक को स्टाइल करने के लिए जूलरी को काफी सिंपल और एलिगेंट रखा। नेकलेस को स्किप करते हुए उन्होंने खूबसूरत गोल्डन झुमके पहने और हाथों में गोल्ड कंगन और स्टेटमेंट रिंग पहन लुक को कंप्लीट कर गईं। वहीं, छोटी-सी बिंदी के साथ ग्लॉसी लिप्स और मिनिमल मेकअप ने उनके ट्रेडिशनल अंदाज को और निखार दिया। आखिर में खुले वैवी हेयर स्टाइल ने पूरे लुक को सॉफ्ट और ग्रेसफुल टच दिया।
क्या लहंगा- साड़ी में मिलता है नॉर्मल साड़ी से ज्यादा कंफर्ट? –
पहले से ही प्री-स्टिच होने की वजह से इसे पहनना आसान होता है।
बार- बार प्लीट्स संभालने की जरूरत नहीं पड़ती।
लंबे समय तक फंक्शन में आसानी से कैरी किया जा सकता है।
वॉक और डांस करने में नॉर्मल साड़ी से थोड़ा कंफर्ट ज्यादा मिलता है।
ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न स्टाइल भी मिलता है।
लड़कियां इस लुक से ले सकती हैं टिप्स – ब्राइट कलर की साड़ी के साथ गोल्डन बॉर्डर रखें, जो रॉयल लुक देता है।
हैवी आउटफिट के साथ हल्की जूलरी पहनें, ताकि लुक में बैलेंस बना रहे।
छोटी बिंदी और मैचिंग एक्सेसरीज ट्रेडिशनल चार्म को बढ़ाती हैं।
मिनिमल मेकअप और सॉफ्ट वैवी हेयर स्टाइल एलिगेंट लुक देते हैं।
इस तरह की साड़ी फेस्टिव या वेडिंग जैसे ओकेजन के लिए परफेक्ट पिक साबित हो सकती है। जिसे आप जूलरी को कम- ज्यादा करके ओकेजन के हिसाब से भी स्टाइल कर सकती हैं।
Home / Lifestyle / अमृता फडणवीस सबसे बड़े भक्ति इवेंट में पहुंचीं, हाथ जोड़ दिखाया संस्कारी अवतार, नारंगी लहंगा- साड़ी में छाईं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website