
नेपाल में आई भीषण बाढ़ वाली आपदा के कुछ घंटों के भीतर ही भारत ने आनन-फानन में मदद पहुंचा दी है। पहली खेप में रूप में दवाएं और राशन समेत मदद के रूप में पहली 10 टन की खेप काठमांडू पहुंच भी गई। भारत की इस मदद की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। हर कोई भारत की इस दरियादिली की तारीफ कर रहा है। भारत ऑपरेशन दोस्त या ऑपरेशन मैत्री के तहत अपने पड़ोसियों और दूर-दराज के दोस्तों को मदद पहुंचाता रहा है।
भारत ने भेज दी नेपाल को मदद की पहली खेप – भारत ने नेपाल में आई भयानक अचानक बाढ़ के बाद मानवीय मदद बढ़ा दी है। भारत ने पड़ोसी देश में चल रहे बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) का सामान और जरूरी दवाइयां भेजी हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार रात करीब 9.19 बजे कहा कि भारत नेपाल और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है, क्योंकि यह हिमालयी देश भोटेकोशी नदी में आई भयानक अचानक बाढ़ के असर से जूझ रहा है। बुधवार को रसुवा और आस-पास के जिलों की बस्तियों में अचानक आई बाढ़ की वजह से जान-माल की बड़ी तबाही हुई है।
विदेश मंत्रालय बोला-नेपाल के साथ हमेशा खड़ा है भारत – भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नेपाल को मदद भेजने पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-नेपाल के साथ हमेशा खड़ा है भारत। भारत की ओर से 10 टन मानवीय सहायता राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री श्री खड़क राज पौडेल को सौंपी। यह सहायता विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत कार्यों में मदद करेगी। जयशंकर के ट्वीट के करीब 2 घंटे बाद ही यह मदद नेपाल को पहुंचा दी गई। काठमांडू में ये मदद पहुंची।
Home / News / नेपाल के लिए सबसे पहले खड़ा हुआ भारत, बालेन शाह को मिला मोदी का भरोसा, पड़ोसियों के लिए ऐसी है दरियादिली
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website