Sunday , August 30 2026 6:22 PM
Home / Entertainment / ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, हॉलीवुड की तीसरी धाकड़, भारत में 2 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा पार

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, हॉलीवुड की तीसरी धाकड़, भारत में 2 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा पार


टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 27 दिनों बाद भारत में एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। मार्वल स्‍टूडियो की यह फिल्‍म जहां दुनियाभर में ₹21,450.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, वहीं भारत में इसने ₹582.97 करोड़ की ग्रॉस कमाई और ₹487.65 करोड़ का बंपर नेट कलेक्शन किया है। लेकिन इसके साथ ही इस हॉलीवुड फ‍िल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में 2 करोड़ फुटफॉल यानी दो करोड़ दर्शकों का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाली यह इतिहास की तीसरी हॉलीवुड फ‍िल्म बन गई है। इससे पहले सिर्फ ‘टाइटैनिक’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने यह कारनामा किया था। फुटफॉल यानी कितने दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे।
‘टाइटैनिक ‘ भारत में अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी हुई है, जिसके लगभग 2.70 करोड़ टिकट बिके थे। जबकि, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ भारत में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हॉलीवुड फिल्म है, जिसके लगभग 2.15 करोड़ टिकट बिके थे।
‘टाइटैनिक ‘भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हॉलीवुड फिल्म – ‘टाइटैनिक’ भारत में अब तक सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली हॉलीवुड फिल्म है, जिसे करीब 2.70 करोड़ दर्शकों ने सिनेमाघरों में देखा। इनमें से 2.50 करोड़ से ज्यादा टिकट इसकी ऑरिजिनल रिलीज और 1998 से 2001 के बीच दोबारा रिलीज के दौरान बिके थे। 2012 में इसके 3D री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर ₹19.50 करोड़ की और कमाई हुई और लगभग 13-14 लाख दर्शक और जुड़े। किसी दूसरी हॉलीवुड फिल्म को 2 करोड़ टिकट का आंकड़ा पार करने में लगभग दो दशक लग गए।
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का शानदार रिकॉर्ड, 27 दिनों में ग्रॉस कमाई ₹582.97 करोड़ – ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 27 दिनों बाद भारत में शानदार रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म ने दुनियाभर में ₹21,450.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कमाई ₹582.97 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹487.65 करोड़ पहुंच गई है। हालांकि 2.70 करोड़ का आंकड़ा हासिल नहीं हो सका, लेकिन 2.50 करोड़ तक पहुंचना भी फिल्म के लिए एक शानदार नतीजा माना जाएगा।
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ सात साल बाद खास क्लब में शामिल – ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने 2019 में ये उपलब्धि हासिल की और दूसरे नंबर पर आ गई। अब ​​सात साल बाद, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भी इस खास क्लब में शामिल हो गई है। इस बीच, ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के भी इस क्लब में शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन वह आखिर में थोड़ा पीछे रह गई।
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की होगी टक्कर – इस साल के आखिर में, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ रिलीज होने जा ही है, जिससे इसके खास क्लब में शामिल होने की उम्मीदे हैं। उम्मीद ऐसी भी है कि शायद ये ‘टाइटैनिक’ के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है। इसकी वजह है लोगों के फेवरेट सुपरहीरोज की वापसी। 2019 के बाद से हॉलीवुड मार्केट बढ़ा है और हॉलीवुड ने दुनिया को एक से बढ़के एक फिल्में दी हैं। हालांकि, ‘डूम्सडे’ की मुश्किलें भारत में बढ़ सकती हैं क्योंकि इसकी टक्कर शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ से होने जा रही है।’डूम्सडे’ भारत में 6 दिन पहले रिलीज होगी, जिसके बाद 24 दिसंबर को ‘किंग’ रिलीज होगी। देखना ये होगा कौनसी फिल्म अपना जलवा बिखेरती है और कौन रिकॉर्ड तोड़ती है।