Tuesday , September 1 2026 6:54 PM
Home / Sports / W, W, W! कभी एक ही ओवर में खाए थे 7 छक्के, अब हैट्रिक से बदला पूरा मैच, 6 रन देकर इस बॉलर ने झटके 5 विकेट

W, W, W! कभी एक ही ओवर में खाए थे 7 छक्के, अब हैट्रिक से बदला पूरा मैच, 6 रन देकर इस बॉलर ने झटके 5 विकेट


यूपी टी20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स के स्पिनर शिवा सिंह ने अपनी जादुई गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में शिवा के घातक प्रदर्शन के दम पर नोएडा सुपर किंग्स ने मेरठ मावेरिक्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही नोएडा की टीम ने प्लेऑफ और एलिमिनेटर दौर के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया।
5-5 ओवर का रहा मुकाबला – लीग चरण के इस 27वें मुकाबले से पहले मेरठ मावेरिक्स की टीम अजेय चल रही थी। लेकिन नोएडा की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल मेरठ के विजय रथ को रोका बल्कि सेमीफाइनल से ठीक पहले अंक तालिका के समीकरणों को पूरी तरह से गरमा दिया है। मौसम की खराबी और बारिश के कारण इस हाई-प्रोफाइल मैच को 5-5 ओवरों का कर दिया गया था जहां दबाव के बीच शिवा सिंह का जलवा देखने को मिला।
शिवा सिंह ने ली हैट्रिक – छोटे फॉर्मेट और मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद शिवा सिंह ने बेहद किफायती और घातक गेंदबाजी की। उन्होंने मैच में एक बेहद अनोखी हैट्रिक भी अपने नाम की जो दो अलग-अलग ओवरों में पूरी हुई। शिवा ने अपने पहले ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर बैक टू बैक विकेट चटकाकर मेरठ के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। इसके बाद अपने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर उन्होंने यह ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की।
6 रन देकर लिए 5 विकेट – शिवा की शानदार गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी मेरठ मावेरिक्स की टीम को रोक दिया गया। नोएडा के गेंदबाज ने शानदार और घातक गेंदबाजी करते हुए अपने दो ओवरों में हैट्रिक ली। उन्होंने 5 विकेट लेकर मैवरिक्स की बैटिंग लाइन-अप को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और 6 रन देकर 5 विकेट के बेहतरीन आंकड़ों के साथ अपना स्पेल खत्म किया।