Monday , November 16 2026 12:09 PM
Home / Uncategorized / आइजेनकॉट से मिले नेतन्याहू, 2 घंटे तक PMO में चली बैठक, ईरान पर नए हमलों को लेकर चर्चा

आइजेनकॉट से मिले नेतन्याहू, 2 घंटे तक PMO में चली बैठक, ईरान पर नए हमलों को लेकर चर्चा


इजरायल की यशार पार्टी के नेता गादी आइजेनकॉट की कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं की गुरुवार को हुई बैठक में सुरक्षा और कूटनीतिक मामलों पर चर्चा हुई। बैठक दो घंटे से ज्यादा समय चली, जिसमें प्रधानमंत्री के सैन्य सचिव भी मौजूद थे। बैठक का मकसद ईरान से नए सिरे से लड़ाई पर चर्चा करना था। इस बैठक का समय इसलिए अहम है क्योंकि गादी और नेतन्याहू ने बीते महीने आमने-सामने चुनाव लड़ा है। फिलहाल गादी नई सरकार बनाने और नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने के लिए गठबंधन बनाने की कोशिशमों में लगे हैं।
यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, आइजेनकॉट की ओर से सुरक्षा संबंधी जानकारी मांगे जाने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में बैठक बुलाई गई। बेंजामिन नेतन्याहू और IDF चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट-जनरल इयाल जमीर के बीच ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने की संभावनों से जुड़ी चर्चा के बाद गादी न ब्रीफिंग की मांग की थी।
एक-दूसरे को अपडेट देने पर सहमति – बैठक के बाद दोनों नेताओं की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि आइजेनकॉट को इजरायल राज्य के सामने मौजूद मौजूदा सुरक्षा और कूटनीतिक चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि दोनों नेता इस मुद्दे पर जरूरत के अनुसार एक-दूसरे के साथ लगातार जानकारी साझा करते रहने पर सहमत हुए।
इजरायली मीडिया ने बताया है कि बेंजामिन नेतन्याहू के सैन्य सचिव मेजर जनरल गाइ मार्किजोनो पूरी बैठक के दौरान कमरे में मौजूद थे। ऐसे में इस बातचीत के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। दावा किया गया है कि दोनों नेताओं की यह बैठक हालिया चुनाव और दूसरे राजनीतिक मुद्दों के बजाय सुरक्षा मामलों तक सीमित थी।