
अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने देश भर में फ्लाइट पर लगे ग्राउंड स्टॉप को हटा दिया है। अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी ने कहा कि अमेरिकी हवाई क्षेत्र को अब खोल दिया गया है। इसके बाद हवाई अड्डों से उड़ानें एक बार फिर से शुरू हो गई हैं। FAA ने एक बड़े टेलीकम्युनिकेशन आउटेज के बाद देश पर उड़ानों को ग्राउंड स्टॉप कर दिया था। इसका असर देश भर में 11000 से ज्यादा फ्लाइट पर पड़ा।
FAA ने एक बयान में कहा, सभी घरेलू उड़ानों के लिए लागू किया गया देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप हटा लिया गया है। अमेरिकी गृह मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि चीजें सही दिशा में बढ़ती दिख रही हैं। वॉइट हाउस में परिवहन मंत्री शॉन डफी के साथ प्रेस से बात करते हुए मुलिन ने जोर देकर कहा कि सिस्टम ठप होने के पीछे “कोई साइबर हमला नहीं था।”
आम जनता को नहीं था खतरा -वॉइट हाउस में मुलिन ने जोर देकर कहा कि पूरे देश में लगाए गए ग्राउंड स्टॉप के दौरान आम जनता को कोई खतरा नहीं था। उन्होंने कहा कि यह कदम अत्यधिक सावधानी बरतने के लिए उठाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस रोक का गुरुवार को हुए माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से कोई संबंध नहीं है।
Home / Uncategorized / अमेरिका में खत्म हुई उड़ानों पर रोक, ग्राउंड स्टॉप हटाने के बाद उड़ानें दोबारा शुरू, 11000 फ्लाइट पर असर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website