Friday , November 20 2026 7:22 PM
Home / Entertainment / Anne Hathaway तीसरी बार बनीं मां, न्‍यूयॉर्क से सामने आई पहली तस्‍वीरें, Baby को सीने से लगाए दिखीं सुपरस्‍टार

Anne Hathaway तीसरी बार बनीं मां, न्‍यूयॉर्क से सामने आई पहली तस्‍वीरें, Baby को सीने से लगाए दिखीं सुपरस्‍टार


हॉलीवुड एक्ट्रेस और ऑस्कर विनर ऐनी हैथवे तीसरी बार मां बन गई हैं। 43 साल की एक्ट्रेस ने अपने पति एडम शुलमैन के साथ तीसरे बच्चे का स्वागत किया है। हाल ही में उन्हें न्यूयॉर्क में अपने बच्चे के साथ पहली बार पब्लिक में देखा गया। इस दौरान वह बेबी कैरियर में अपने बच्चे को संभालती नजर आईं।
ऐनी हैथवे ने जून 2026 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि तीसरी बार माता-पिता बनने की खबर उनके और उनके पति के लिए भी काफी हैरान करने वाली थी। पहले से दो बेटों के माता-पिता इस कपल के परिवार में अब पांच सदस्य हो गए हैं। वहीं, फिल्मों और लगातार प्रमोशनल इवेंट्स में व्यस्त रहने के बाद एक्ट्रेस अब परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।
न्यूयॉर्क में बच्चे के साथ नजर आईं ऐनी हैथवे – मंगलवार को TMZ की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में ऐनी हैथवे अपने बच्चे के साथ नजर आईं। बच्चे के जन्म के बाद यह पहली बार था जब एक्ट्रेस को न्यूयॉर्क शहर में पब्लिकली देखा गया। इस दौरान उन्होंने बच्चे को सामने की तरफ बेबी कैरियर में बांध रखा था। वहीं, ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ ने इस खबर की पुष्टि और ज्यादा जानकारी के लिए एक्ट्रेस के प्रतिनिधि से संपर्क किया है।
जून में इंस्टाग्राम पर दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी – ऐनी हैथवे ने जून में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके तीसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी। वीडियो में उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘x बेबी, आई एम योर्स x।’ वीडियो के बैकग्राउंड में बारबरा लुईस का गाना ‘बेबी आई एम योर्स’ बज रहा था।