
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ब्रिटेन के प्रिंस और प्रिंसेस ने पीएम मोदी से मिल कर अपने तीन दिवसीय भारत दौरे को खत्म किया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कीं।
पीएम मोदी ने शेयर की फोटो – पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स से मिलकर बहुत खुशी हुई। मैं ‘अर्थशॉट प्राइज’ के उन प्रयासों की सराहना करता हूं, जो दुनिया भर में जलवायु से जुड़े नए समाधानों को बढ़ावा दे रहे हैं और वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में भारत की रचनात्मकता को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।
Home / News / नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन,भारत-यूके व्यापार साझेदारी पर हुई चर्चा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website