Friday , November 20 2026 3:46 PM
Home / Sports / ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बदनाम किया, डी विलियर्स ने उस्माना ख्वाजा को बताया क्रिकेट का सबसे बड़ा गद्दार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बदनाम किया, डी विलियर्स ने उस्माना ख्वाजा को बताया क्रिकेट का सबसे बड़ा गद्दार


साल 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए ऑस्ट्रेलिया के कुख्यात सैंडपेपर बॉल टेंपरिंग विवाद की आग आठ साल बाद एक बार फिर भड़क उठी है और इसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल ला दिया है। ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने 4000 शब्दों का एक लंबा बयान जारी कर पैट कमिंस समेत अपने पूर्व साथियों पर कई गंभीर दावे किए जिसके बाद उस्मान ख्वाजा ने भी इस घटना के लिए पूरी टीम की सामूहिक जिम्मेदारी की बात कही।
इतिहास का सबसे बड़ा गद्दार बताया – इस पूरे घटनाक्रम के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फैनी डी विलियर्स ने उस्मान ख्वाजा पर तीखा हमला बोला है और उन्हें क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा गद्दार करार दिया है। इस बढ़ते बवाल को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक स्वतंत्र मंच बनाने की घोषणा की है, जहां इस मामले से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अपनी बात रख सकता है।
ख्वाजा की जमकर आलोचना की – फैनी डी विलियर्स ने उस्मान ख्वाजा द्वारा इस पुराने मुद्दे को फिर से सार्वजनिक मंच पर लाने के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने ख्वाजा की आलोचना करते हुए कहा, ‘मैं ऑन रिकॉर्ड यह कहना चाहता हूं कि ख्वाजा शायद सबसे बड़े गद्दार हैं जिन्हें मैंने क्रिकेट में कभी देखा है, किताबों में पढ़ा है या पिछले 40-50 सालों से खेल देखते हुए अनुभव किया है। उन्होंने आचार संहिता के हर उस नियम को तोड़ा है जिसकी कोई कल्पना कर सकता है। उन्होंने अपने ही खिलाड़ियों, अपने साथी खिलाड़ियों को बेच दिया है।’
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बदनाम किया – डी विलियर्स ने आगे कहा कि यह सही या गलत की बात नहीं है क्योंकि गलत जो होना था वह हो चुका था लेकिन ख्वाजा ने इन बातों को फिर से उछालकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को दोबारा बदनाम किया है और टीम के भीतर की दोस्ती व भरोसे को तोड़ दिया है। उस्मान ख्वाजा को न केवल दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज से बल्कि अपने ही देश के पूर्व क्रिकेटरों मैथ्यू हेडन और इयान हीली से भी कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है, जिन्होंने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए उन पर सवाल उठाए हैं। दूसरी तरफ, इस विवाद की आंच सीधे ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और पूर्व कोच डैरेन लेहमैन तक पहुंच गई है। बैनक्रॉफ्ट और ख्वाजा के बयानों के बाद कमिंस पर टेस्ट कप्तानी छोड़ने का भारी दबाव बन गया है और उनकी छवि पर भी गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।