
GTA 6 के लॉन्च के बाद हर किसी पर इस ओपन वर्ल्ड गेम का खुमार छाया हुआ है। अब आप अपने फोटो भी GTA 6 के रंग में रंग सकते हैं। इसके लिए नीचे 6 प्रॉम्प्ट दिए हैं। उनमें से किसी को भी कॉपी करके Gemini या ChatGPT में अपनी फोटो के साथ पेस्ट कीजिए और सोशल मीडिया के लिए GTA 6 की थीम में चटक रंगों के साथ आपकी तस्वीर तैयार हो जाएगी।
गुरुवार को GTA 6 के ग्लोबल लॉन्च के बाद से लोग सोशल मीडिया पर GTA 6 थीम में अपनी फोटो बना रहे हैं। आप भी अपनी फोटो को GTA 6 के चटकीले रंग वाले थीम में रंग सकते हैं और इसके लिए आपको फोन में पहले से मौजूद Gemini का इस्तेमाल करना होगा। नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट्स को सिर्फ कॉपी-पेस्ट करके सोशल मीडिया पर शेयर करने लायक फोटो बना सकते हैं।
GTA 6 रॉकस्टार गेम्स की ओर से आने वाली एक ओपन वर्ल्ड गेम है, जिसका पिछला भाग 16 साल पहले आया था। GTA 6 का क्रेज इस कदर है कि लोग लाइनों में लगकर इस गेम को खरीद रहे हैं और खेलने के लिए कॉलेज या दफ्तर से छुट्टी भी ले रहे हैं।
इस जबरदस्त क्रेज की वजह से लोग अब अपनी फोटोज भी GTA 6 के रंग में रंग रहे हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए प्रॉम्प्ट Gemini में अपनी फोटो के साथ पेस्ट कर देने हैं। इसके बाद आपकी ट्रेंडी तस्वीर बनकर तैयार हो जाएगी।
GTA 6 कैरेक्टर पोस्टर प्रॉम्प्ट – Transform my uploaded photograph into a stunning Grand Theft Auto 6-inspired character poster. Preserve my original facial identity, face shape, hairstyle, skin tone and natural features. Do not change my appearance.
Home / Business & Tech / GTA 6 लॉन्च होते ही छाया नया फोटो ट्रेंड, 6 प्रॉम्प्ट्स के जरिए आप भी बनाएं, Gemini-ChatGPT में बस पेस्ट करें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website