Monday , November 23 2026 9:18 AM
Home / Uncategorized / डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछने वाली अमेरिकी पत्रकार पर लाल हुए जिनपिंग, चीन में अहम बैठक से कर दिया बाहर

डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछने वाली अमेरिकी पत्रकार पर लाल हुए जिनपिंग, चीन में अहम बैठक से कर दिया बाहर


चीन के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शी जिनपिंग के सामने सवाल पूछना अमेरिकी पत्रकार के लिए मुसीबत बन गया। ब्लूमबर्ग टीवी की पत्रकार ऐनमैरी होर्डर्न अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को कवर करने चीन गई थीं। जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चीनी समकक्ष के साथ बैठक कर रहे थे, उसी दौरान होर्डर्न ने Nvidia के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग के बारे में सवाल पूछ लिया था।
इस सवाल के बाद होर्डर्न चीनी अधिकारियों की नजर में आ गईं। इसका असर इतना ज्यादा हुआ कि चीनी अधिकारियों ने ऐनमैरी होर्डर्न को उस कमरे में जाने से रोक दिया, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम बैठक होने वाली थी। उन्हें बैठक में शामिल कराने के लिए कोशिश भी की गई लेकिन चीनी अधिकारियों ने मंजूरी नहीं दी।
ट्रंप से पत्रकार ने क्या पूछा? – गुरुवार को शेनजेन में डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच लंबी मुलाकात हुई थी। ब्लूमबर्ग टीवी की ऐनमैरी होर्डर्न इसके कवर करने के लिए वहां मौजूद थीं। जब दोनों नेता मेज पर आमने-सामने थे, तभी होर्डर्न ने जोर से पूछा, “राष्ट्रपति ट्रंप, क्या जेन्सेन हुआंग ने अमेरिका के साथ बेवफाई की है?”
ट्रंप ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और केवल इतना ही कहा, “थैंक यू मेरी मच।” जिनपिंग ने पत्रकार की ओर देखा लेकिन कुछ कहा नहीं। कुछ ही पल में एक चीनी सुरक्षा अधिकारी ने आकर इस बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे कैमरे को बंद करा दिया।
चीनी अधिकारियों ने भेजा संदेश – फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान एक दूसरे पत्रकार ने भी सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन चीनी अधिकारियों ने उसे चुप करा दिया। चीनी अधिकारियों ने अमेरिकी मीडिया टीम को संदेश भिजवाया कि चिल्लाकर सवाल पूछना “बेहद असभ्य” माना जाता है। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा करने पर पत्रकारों को कमरे से बाहर निकाल दिया जाएगा।
वॉइट हाउस प्रेस पूल ने दिया बयान – वॉइट हाउस प्रेस पूल ने बात में बताया कि ब्लूमबर्ग की रिपोर्टर को सवाल पूछने की वजह से रोका गया। पूल की रिपोर्ट में कहा गया, “ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्टर को कार्यक्रम में शामिल होने से इसलिए रोका गया, क्योंकि उन्होंने शी के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान सवाल पूछा था।”
प्रेस पूल की रिपोर्ट में वॉइट हाउस के अधिकारी के हवाले से बताया गया कि रिपोर्टर को वापस शामिल करने की कोशिश की गई, लेकिन चीनी अधिकारियों ने उन्हें बाहर रखने पर जोर दिया। इस घटना ने चीन में प्रेस पर लगाई गई पाबंदियों को चर्चा में ला दिया है। अमेरिका में ऑन कैमरा-बैठकों और कार्यक्रमों के दौरान पत्रकारों का राष्ट्रपति और विदेशी नेताओं से सवाल पूछना सामान्य है।