
पाकिस्तान ने एससीओ की एक बैठक के लिए अपने बदजुबान मंत्री मुसादिक मसूद मलिक को भारत भेजा है। कायदे से होना ये चाहिए था कि पाकिस्तानी मंत्री से आतंकवाद को लेकर सवाल पूछे जाते, पहलगाम आतंकवादी घटना को लेकर जवाब मांगा जाता लेकिन पाकिस्तान नैरेटिव बदलने के खेल में माहिर है। पाकिस्तान ने अपने मंत्री के दौरे को लेकर भटकाने की कोशिश की है। उसने आगरा और अजमेर शरीफ के दौरे की बात उछालकर पूरे नैरेटिव को बदलने की कोशिश की है।
पाकिस्तान ने मुसादिक मलिक के आगरा दौरे और अजमेर शरीफ जाने की ख्वाहिश की बात मीडिया में उछाली और ये उसकी बहुत सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। ऐसा पाकिस्तान ने आतंकवाद जैसे मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए किया है। इस अभियान को पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और देश के विदेश मंत्री इशाक डार की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बहुत सोची समझी योजना के तहत शुरू किया गया।
पाकिस्तान कश्मीर, IWT मुद्दे को कर रहा उछालने की कोशिश – न्यूज-18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने भी निर्देश दिए हैं कि मुसादिक मलिक की यात्रा के केन्द्र में पूरा ध्यान कश्मीर और सिंधु जल संधि रहना चाहिए। इसी नैरेटिव के तहत पाकिस्तानी मंत्री ने आतंकवाद पर चुप्पी साध रखी है और उन्होंने पाकिस्तानी जमीन से भारत के खिलाफ जो आतंकवाद फैलाया जा रहा है उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन सेना की निर्देशों के मुताबिक कश्मीर और सिंधु जल संधि का मुद्दा उछालने की कोशिश कर रहे हैं।
सिंधु जल संधि का मुद्दे पर हल्ला मचा रहा पाकिस्तान – अपनी तय योजना के मुताबिक ही पाकिस्तान बार बार सिंधु जल संधि का मुद्दा उठा रहा है। इशाक डार भारत पर ‘पानी को हथियार’ बनाने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन वो इसपर बात नहीं कर रहे हैं कि भारत ने आखिर सिंधु जल संधि को क्यों सस्पेंड कर रखा है। भारत ने साफ कर रखा है कि सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को बंद नहीं करता। इसीलिए अपने मंत्री के भारत दौरे को लेकर पाकिस्तान जो नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहा है उसे काउंटर किया जाना चाहिए।
Home / News / आतंकवाद पर चुप्पी, ताजमहल पर हल्ला, अपने मंत्री को भारत भेजकर पाकिस्तान ने कैसे बदला पूरा नैरेटिव?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website