
गूगल क्रोम यूजर्स को अपने ब्राउजर के न्यू टैब पेज, होमपेज और स्टार्टअप पेज का बैकग्राउंड व थीम बदलने की सुविधा देता है। इसके लिए यूजर्स को अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करके नया टैब खोलना होगा और Customise Chrome बटन पर क्लिक करना होगा। पूरी प्रोसेस जानने के लिए नीचे पढ़ें।
आजकल ज्यादातर लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट ब्राउजर को ओपन करते ही आपको होम पेज पर बीचों-बीच गूगल क्रोम का आइकन, सर्च बार और व्हाइट बैकग्राउंड दिखता है। अगर आप कई साल से एक ही होम पेज देखकर बोर हो गए हैं तो गूगल क्रोम आपको अपनी पसंद के अनुसार उसे पर्सनलाइज करने का ऑप्शन देता है। डेस्कटॉप यूजर्स न्यू टैब पेज के बैकग्राउंड में कोई फोटो लगा सकते हैं, गूगल के कलेक्शन से कोई थीम चुन सकते हैं या ब्राउजर के कलर यानी थीम भी बदल सकते हैं। इसके लिए आपको बस मामूली सेटिंग्स बदलनी होंगी। यह काम काफी आसान और कुछ ही मिनट का है। आइये, जानते हैं कैसे।
होम पेज, टैब पेज सब पर दिखेगी आपकी फोटो – गूगल क्रोम के होम पेज का बैकग्राउंड और थीम कलर आदि चेंज करने का ऑप्शन कस्टमाइज क्रोम पैनल में मिलते हैं। बदलवा करने से पहले आपके लिए यह समझना जरूरी है कि आप किस पेज में बदलाव कर रहे हैं। जब आप कोई नया टैब खोलते हैं तो न्यू टैब पेज दिखाई देता है, जबकि होम पेज वह पेज है, जो होम बटन दबाने पर खुलता है। ब्राउजर शुरू करने पर जो पेज खुलता है, उसे स्टार्टअप पेज कहते हैं। क्रोम में आप न्यू टैब पेज को ही अपना होम पेज या स्टार्टअप पेज बना सकते हैं, जिससे ब्राउजिंग के दौरान इन पेजों पर भी आपकी पसंद के अनुसार सेट किया गया बैकग्राउंड और थीम दिखाई देगा।
फिर गूगल क्रोम में एक नया टैब खोलें।
अब आपको पेज पर सबसे नीचे राइट साइड में कस्टमाइज क्रोम (Customise Chrome) पर क्लिक करना है।
फिर आपके सामने अपियरेंस टैब ओपन हो जाएगा।
यहां आपको चेंज थीम का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप थीम चेंज कर सकते हैं।
या गैलरी से कोई थीम चुन सकते हैं। या डिवाइस में सेव की गई फोटो का इस्तेमाल करने के लिए अपलोड एन इमेज पर क्लिक करके बैकग्राउंड में अपनी फोटो लगा सकते हैं।
थीम और कलर बदलने का तरीका – अपियरेंस सेक्शन में कलर ऑप्शन और लाइट, डार्क और डिवाइस मोड का ऑप्शन भी है। डिवाइस मोड चुनने पर क्रोम आपके कंप्यूटर की थीम को फॉलो करता है। अगर आप चाहते हैं कि Chrome लॉन्च होने पर नया टैब पेज दिखे तो सेटिंग्स खोलकर स्टार्टअप सिलेक्ट करें और फिर नया टैब पेज खोलें का ऑप्शन चुनें। होमपेज को अपियरेंस के तहत अलग से कॉन्फिगर किया जा सकता है, जहां होम बटन दिखाएं ऑप्शन आपको नए टैब पेज और कस्टम वेब पते के बीच सिलेक्ट करने की सुविधा देता है।
Home / Business & Tech / Google Chrome खोलते ही दिखेगी आपकी फोटो, बहुत आसान है बैकग्राउंड और थीम बदलना, सीखें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website