Friday , November 27 2026 6:29 PM
Home / News / ताइवान में चमत्कार, पुराने टायरों के चूरे से बनाई सड़क, पक्की सड़कों से बेहतर प्रदर्शन

ताइवान में चमत्कार, पुराने टायरों के चूरे से बनाई सड़क, पक्की सड़कों से बेहतर प्रदर्शन


ताइवान में कबाड़ पड़े रबर के टायरों से बनी एक डामर सड़क ने शानदार प्रदर्शन किया है। इससे उत्साहित सरकार ने ऐसी कई दूसरी सड़कों के निर्माण की योजना बनाई है। इस सड़क का निर्माण प्रयोग के तौर पर किया गया था। ताइवानी अधिकारी यह जानना चाहते थे कि क्या कबाड़ में पड़े टायर को बेहतर प्रदर्शन के लिए सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जा सकता है। चार साल तक चले अध्ययन के बाद उन्होंने माना कि यह सड़क सीमेंट की बनी पक्की सड़कों से ज्यादा मजबूत थी।
डामर मिक्सचर में टायर रबर का इस्तेमाल – साइंसडायरेक्ट में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, ताइवान नेशनल हाइवे ब्यूरो ने शुरू किया था। इसमें दो अलग-अलग डामर मिक्सचर में टायर रबर का इस्तेमाल किया गया। दोनों मिश्रणों में टायर रबर की मात्रा अलग-अलग रखी गई। वैज्ञानिकों ने चार साल तक इस सड़क की निगरानी की। इसके बाद उन्होंने बताया कि रबर-डामर मिक्स सड़क ने पारंपरिक डामर सड़कों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया। शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि सड़क बनाने वाली रबर को स्थानीय रूप से मिलने वाली सामग्रियों से निकाला गया था।
एस्फाल्ट रबर पेवमेंट टेस्ट सेक्शन में किया गया टेस्ट – अध्ययन में बताया गया कि ताइवान ने अपने प्रोजेक्ट्स में दो एस्फाल्ट रबर पेवमेंट टेस्ट सेक्शन बनाया। पहले सेक्शन में गैप ग्रेडेड डिजाइन और दूसरे सेक्शन में ओपन ग्रेडेड डिजाइन का इस्तेमाल किया गया। इनमें से पहले डिजाइन को दिसंबर 2000 और दूसरे को मई 2001 में बनाया गया था। लोकल सोर्स से मिले ग्राउंड टायर रबर को एस्फाल्ट पेवमेंट में शामिल करने की टेक्निकल फिजिबिलिटी की जांच करने के लिए डिजाइन किए गए थे।
चार साल तक रबर से बनी सड़क की निगरानी – निर्माण के बाद टीम ने चार साल तक रबर पेवमेंट सेक्शन की निगरानी की और फील्ड इवैल्यूएशन किया। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि यह पता चल सके कि कौन सा डिजाइन ताइवान की कंडीशन में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। शोधकर्ताओं ने डेमो वाले पेवमेंट की तुलना कन्वेंशनल एस्फाल्ट पेवमेंट से की ताकि यह पता लगाया जा सके कि ग्राउंड टायर रबर को रोड कंस्ट्रक्शन में शामिल करना टेक्निकल तौर पर सही है या नहीं ।
रबर सड़क ने किया बेहतरीन प्रदर्शन – बाद में पता चला कि एस्फाल्ट रबर टेस्ट सेक्शन ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इवैल्यूएशन पीरियड के दौरान इकट्ठा किए गए फील्ड मॉनिटरिंग डेटा के आधार पर टेस्ट सेक्शन ने अच्छा परफॉर्म किया। रिसर्चर्स ने बताया कि रबर मिक्सचर ने पारंपरिक डेंस-ग्रेडेड एस्फाल्ट मिक्स से बेहतर काम किया। इसलिए, नतीजों ने ताइवान में एस्फाल्ट पेवमेंट बनाने में लोकल प्रोसेस्ड वेस्ट टायर रबर के इस्तेमाल की संभावनाओं को बढ़ा दिया। इससे ताइवान में बेकार पड़े रबर टायर के बेहतरीन इस्तेमाल का भी रास्ता साफ हो गया है।