Friday , May 8 2026 2:47 PM
Home / Spirituality / आपको भी घर में ऐसी कमी महसूस होती है, घर लाएं फेंगशुई का ये सामान

आपको भी घर में ऐसी कमी महसूस होती है, घर लाएं फेंगशुई का ये सामान


फेंगशुई में बहुत सारा ऐसा सामान है, जिसे घर में सजाने से श्री और सौभाग्य का आगमन होता है। ऊपरी हवाएं घर में प्रवेश नहीं कर पाती। आपको भी लगता है की घर की सकारात्मकता में कहीं तो कुछ कमी है तो आप भी ये सामान अपने घर में सजा सकते हैं। सर्वप्रथम ध्यान दें घर का लुक आकर्षक एवं खूबसूरत बनाने के लिए ऐसी वस्तुएं से सजावट नहीं करें, जिनसे नकारात्मकता का संचार होने लगे और तन, मन, धन पर संकट के बादल मंडराने लगें। फेंगशुई के अनुसार, घर में पॉजिटिव ची ऊर्जा की बढ़ौतरी के लिए खास जानवर की मैटेलिक प्रतिमा घर में सजानी चाहिए। इससे घर के कलह-क्लेश पर विराम लगेगा और पारिवारिक सदस्य मिलजुल कर प्रेम से रहेंगे।

फु डॉग का जोड़ा घर ले आएं। यह दिखने में शेर की तरह लगता है। कोई भी पहली नजर में इनको देखते ही आकर्षित हो जाता है। यह घर में सकारात्मकता का माहौल पैदा करते हैं। भारतीय वास्तुशास्त्र की मानें तो हिंसक पशुओं को घर में स्थान नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक शक्तियां बलवान होती हैं। फु-डॉग को दरवाजे पर बाहर की तरफ प्रहरी के रूप में लगाएं। फू डॉग अर्थात द्वार के भगवान का कुरूप रूप देखकर बुरी आत्माएं भाग जाती हैं। चाइनिज लोग इन्हें मुख्य द्वार पर विराजित करते हैं और माना जाता है कि इससे घर में उन्नति एवं समृद्घि का प्रवेश होगा। फु डॉग का अन्य नाम गॉर्जियन लॉयन भी है, कमरे के बाहर भी इसे सजाया जा सकता है।

ध्यान दें- शुभ प्रभाव के लिए फु डॉग को हमेशा जोड़े में सजाएं, कभी भी इसे अकेला न रखें।