Tuesday , October 22 2024 3:27 PM
Home / Food / लैमन कर्ड ट्रिफल

लैमन कर्ड ट्रिफल

 
बच्चों को मीठा खाना काफी पसंद होता है लेकिन हर बार बाजार से खरीद कर लाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्हें घर पर ही कुछ स्वादिष्ट और हैल्दी बना कर दे सकते हैं। आज हम आपको ट्रिफल बनाना सिखाएंगे जिसे खाकर बच्चे खुश हो जाएंगे।

सामग्री
– 5 अंडों का पीला भाग
– 1/3 कप नींबू का रस
– 100 ग्राम मक्खन
– 1½ कप व्हीपिंग क्रीम
– 1/2 पीसी हुई चीनी
– 1 छोटा चम्मच वनीला एसेन्स
– 1 स्पंज केक
– 2 कप चैरी

विधि
1. एक बर्तन में अंडे का पीला हिस्सा, नींबू का रस डालें और अच्छे से फैंटे।
2. इसे धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं और हिलाते रहें जब तक इसका रंग गहरा पीला और मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए।
3. गैस से उतारने के बाद धीरे-धीरे इसमें मक्खन मिलाते हुए हिलाएं।
4. ठंडा होने के बाद इसे दूसरे बर्तन में निकाल लें और फ्रिज में रख दें।
5. एक दूसरे कटोरे में व्हीपिंग क्रीम लें और उसमें पीसी चीनी और वनीला एसेन्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
6. स्पंज केक के गोल-गोल छोटे टुकड़े काट लें।
7. सर्व करने के लिए एक शीशे के गिलास में केक का टुकड़ा रखें और उस पर एक चम्मच अंडे और नींबू से बना मिक्सचर, चैरी और सबसे ऊपर व्हीपिंग क्रीम डालें। इसी तरह दोबारा केक और मिक्सचर की लेयर बनाएं। इस ट्रिफल को ठंडा-ठंडा बच्चों को परोसें।