
लंदन: ब्रिटेन की लेबर पार्टी के प्रमुख जेरेमी कॉर्बिन ने आज कहा कि इस आम चुनाव ने देश का राजनीतिक परिदृश्य बदल दिया है। ब्रिटेन के आम चुनाव में किसी को भी स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना नहीं है।
कॉर्बिन ने एक ट्वीट में कहा,‘‘चुनाव का अंतिम परिणाम जो भी हो, हमारे सकारात्मक अभियान ने बेहतरी के लिए राजनीति को बदल दिया है ।’’ गुरुवार को हुए मतदान को लेकर सर्वेक्षण में लेबर पार्टी को अप्रत्याशित बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। इससे प्रधानमंत्री थेरेसा मे अपना बहुमत खो देंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website