Friday , October 25 2024 2:18 AM
Home / Food / घर पर बनाएं बच्चों के फेवरेट Popsicles

घर पर बनाएं बच्चों के फेवरेट Popsicles


ऐसे में बच्चों के लिए कुछ हैल्दी और टेस्टी बनाया जा सकता है। बच्चे अक्सर फल खाने में आनाकानी करते हैं। इसके लिए उन्हें अलग स्टाइल में फलों से पॉप्सिकल्स बनाकर दें।यह खाने में बड़ी स्वाद लगती हैं और बच्चों की सेहत पर कोई नुकसान भी नहीं करती। आइए जानते हैं कि कैसे आप हेल्दी पॉपसिकल घर पर ही बना सकती हैं।
1.किवी और तरबूज पॉप्स

सामग्री
2 किवी
1 तरबूज( कटा हुआ)
चीनी(स्वादानुसार)
विधि
1. सबसे पहले किवी, तरबूज और चीनी को एक साथ ब्लेंड करें।
2. फिर इस मिश्रण को पॉपसिकल मोल्ड में डालें।
3. इसे 4 घंटे के लिए फ्रीज कर लें और जम जाने पर इसका मजा लें।

2. नारियल और नींबू पॉप्स
सामग्री
1 गिलास नारियल का दूध
2 चम्मच नींबू का रस
3-4 चम्मच शहद
विधि
1. इसे बनाने के लिए नारियल का दूध, नींबू का रस, और मिठास के लिए इसमें शहद डाल दें।
2. फिर इन सबको एक साथ ब्लेंड कर लें।
3. इसके बाद इसे पॉपसिकल में डालकर फ्रीज कर लें।
4.जम जाने पर नारियल और नींबू पॉप्स का मजा उठाएं।

3. बेरी पॉप्स
सामग्री
5-6 स्ट्रॉबेरी
2-3 ब्लूबेरी
2-3 चम्मच कोकोनट मिल्क
1 चम्मच नींबू का रस
विधि
1. बेरी पॉप्स बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. फिर इसे मिक्सी में डालकर नींबू का रस और कोकोनट मिल्क मिलाकर ब्लेंड कर लें
3. पॉपसिकल मोड में डाल कर फ्रीज कर लें।
4. बेरी पॉप्स तैयार है। इसका ठंडा- ठंडा लुत्फ उठाएं।