
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा कि परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध के लिए हाल में हुई संधि से वह बंधा हुआ नहीं है क्योंकि यह सभी हितधारकों के हितों पर गौर करने में विफल रही है।
विदेश कार्यालय ने कहा कि परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि को 7 जुलाई को मतदान के जरिए पारित किया गया था। यह प्रक्रिया और सामग्री के मामले में इन आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं करती। उसने कहा कि इसलिए पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों से लैस अन्य देशों की तरह बातचीत में हिस्सा नहीं लिया और पाक संधि का हिस्सा नहीं बन सकता।
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र में 120 से अधिक देशों ने परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध से संबंधित पहली वैश्विक संधि को अंगीकार करने के लिए मतदान किया। वहीं अमरीका और चीन सहित 8 अन्य परमाणु हथियारों से लैस देशों ने भी परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध के लिए कानूनन बाध्यकारी संधि के लिए बातचीत में हिस्सा नहीं लिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website