
मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया में समुद्र में पैर धोने गए एक किशोर को जिंदगी भर के लिए एेसे जख्म मिल गए जिसके बार में जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
हुआ दरअसल यूं कि 16 साल का सैम कैनिजे बीच के किनारे फुटबॉल खेल रहा था। इसी दौरीन उसके पैर गंदे हो गए। लेकिन उसे क्या मालूम था कि जैसे ही वह समुद्र में अपने पैर धोने जाएगा उसे जिंदगी भर का जख्म मिल जाएगा।
सैम ने पैर धोने के लिए समुद्र में डाल दिए, लेकिन जब उसने पैर बाहर निकाले तो खून से लथपथ थे। सैम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां लेकिन डॉक्टर उसकी हालत देखकर भैचक्के रह गए।डॉक्टर ने जैसे ही सैम के पैर धोए तो उसके पैरों में छोटे-छोटे छेद नजर आए जैसे पैरों में सुईयां चुभोई गई हों।
बेटे की इस हालत को देखकर सैम के पिता जैरॉड ने इस हादसे की असली वजह ढूंढने का फैसला किया। जैरॉड उसी बीच पर दोबारा पहुंचे और वजह को ढूंढ निकाला। उन्होंने जाल में सैकड़ों कीड़े कैद किए। जिन्हें वह घर ले आए और पाया कि कीड़े मीट को जकड़े हुए थे और उसका सारा ब्लड चूस लिया था।
जैरॉड इन कीड़ों को लेकर हॉस्पिटल भी गए, ताकि टैस्ट के जरिए इनकी प्रजाति का पता लगाया जा सके। दरअसल ये कीड़े जिंदा इंसानों को शिकार बनाते हैं। हजारों की संख्या में इन्हीं कीडों ने सैम के पैरों को अपना शिकार बना लिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website