
क्या आपने भी आज तक अपने ईयरफोन्स को सिर्फ गाने सुनने या फिर फिल्में देखने के लिए इस्तेमाल किया है? अगर हां, तो आप अपने ईयरफोन्स के 7 ऐसे फीचर्स को मिस कर रहे हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते। इनकी मदद से आप फोन के कैमरा को कंट्रोल करने से लेकर किसी काम पर ध्यान लगाने के लिए फोकस भी कर सकते हैं। इन्हें अगर आपने एक बार सीख लिया, तो ईयरबड्स आपके लिए और भी ज्यादा काम के साबित होंगे।
ज्यादातर लोग ईयरफोन का इस्तेमाल सिर्फ गाने सुनने या वीडियो देखने के लिए करते हैं लेकिन आजकल के एडवांस ईयरफोन्स सिर्फ इसी काम तक सीमित नहीं रहे। आप चाहें तो अपने ईयरबड्स या ईयरफोन्स की मदद से 7 तरह के और काम भी कर सकते हैं। इसमें कैमरा शटर बटन की तरह ईयरफोन्स को इस्तेमाल करने से लेकर उनसे फ्रोफेशनल माइक्रोफोन का काम लेना तक शामिल है। इन कामों के बारे में जानकर आप अपने बड्स का और भी बेहतर और क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।
ईयरफोन से कैमरा करें कंट्रोल – कई बार होता है कि हमें फोन के कैमरे को कहीं दूर से कंट्रोल करना होता है और मदद के लिए कोई नहीं मिलता। ऐसे में आप अपने ईयरफोन को कैमरा कंट्रोल बटन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कई ईयरबड्स में यह फीचर इनबिल्ट भी आता है, तो बाकियों के लिए आप प्ले स्टोर पर मिलने वाली कैमरा शटर बटन ऐप्स को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बड्स के प्ले-पॉज बटन को दबाना होगा, जिसकी मदद से आप फोन कैमरा से फोटो शूट कर पाएंगे और वीडियो मोड में फोन पर वीडियो रिकॉर्ड और पॉज कर सकेंगे।
माइक की तरह करें इस्तेमाल – अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं और आपको माइक की जरूरत पड़ती है, तो आप अपने ईयरफोन्स को एक माइक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक ईयरबड को अपने कॉलर पर क्लिक कर सकते हैं या किसी स्टिक के साथ अटैच करके हैंड हेल्ड माइक बना सकते हैं। यह ट्रिक वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह के ईयरफोन्स के साथ काम आती है।
हैंड्स फ्री वॉयस असिस्टेंट के लिए इस्तेमाल करें – कई बार AI से बात करना जरूरी होता है लेकिन हाथ फोन को होल्ड करने के लिए फ्री नहीं होते। ऐसे में आप अपने बड्स से AI असिस्टेंट को एक्टिवेट करके हैंड्स फ्री मोड में AI का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कुछ वैसा ही लगेगा जैसे आप किसी से कॉल पर बात कर रहे हों। इसके लिए आपको अपने बड्स के टच बटन को कुछ देर दबाकर रखना होगा और आपका AI असिस्टेंट जैसे कि Gemini आपके सवालों के जवाब देने के लिए तैयार होगा।
जासूसी या सीक्रेट डिवाइस की तरह – आप अपने ईयरबड्स की मदद से अपनी पीठ पीछे होने वाली बातों को भी सुन सकते हैं। यह आईफोन और एंड्रॉयड दोनों तरह के फोन्स पर काम करता है। इसके लिए आपको फोन पर एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आप:
iPhone पर: Settings > Control Center में जाकर Hearing नाम के फीचर को जोड़ लें और फिर कंट्रोल सेंटर में जाकर ‘Live Listen’ ऑन करें। अब आप अपना फोन कहीं भी छोड़कर ईयरफोन पर फोन के आसपास होने वाली बातचीत साफ सुन सकेंगे।
Android फोन पर आप Settings > Accessibility में जाकर Sound Amplifier या Hearing Enhancements को ऑन करें। इसके बाद आप फोन को उस जगह पर छोड़ दें जहां की बातें आपको सुननी हैं और अपने ईयरफोन्स पर उन बातों को आसानी से सुनें।
ANC के साथ करें फोकस – आजकल सस्ते ईयरफोन्स में भी ANC यानी कि एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिल जाता है। यह फीचर सिर्फ म्यूजिक क्वालिटी को बेहतर नहीं बनाता बल्कि जब आपको एकांत की जरूरत हो, तो फोकस करने में भी मदद करने देता है। इसके लिए आपको सिर्फ ANC को ऑन करके बड्स को कानों में लगा लेना है। इसके बाद आप और आपके काम के बीच कोई शोर नहीं आ सकता।
हेल्थ को करें ट्रैक – हालांकि यह काम उन्हीं ईयरफोन्स के जरिए हो सकता है, जिनमें खास तरह के सेंसर्स लगे हों लेकिन इनकी मदद से आप अपने स्टेप्स और दिल की सेहत को भी ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ बड्स में आपको सुनने की क्षमता चेक करने का फीचर भी मिलता है, जिसे आप डॉक्टर से शेयर कर सकते हैं। ऐसा बड्स में लगे एडवांस सेंसर्स की मदद से हो पाता है, जो कि प्रीमियम ईयरबड्स या हेडफोन में मिलते हैं।
ईयरबड्स को बनाएं लाइव ट्रांसलेटर -आप अपने ईयरबड्स से लाइव ट्रांसलेटर का काम भी ले सकते हैं। इसके लिए आप आईफोन पर इनबिल्ट Apple Translate ऐप की मदद ले सकते हैं।
इसके लिए अपने आईफोन पर Translate ऐप खोलें, Conversation पर टैप करें, अपनी और सामने वाले की भाषा चुनें और माइक ऑन करके ईयरफोन पर ट्रांसलेशन को सुनें।
इसी तरह एंड्रॉयड पर Google Translate ऐप खोलें, अपनी और सामने वाले की भाषा सेट करें > Conversation मोड को ऑन करें और ईयरफोन के जरिए लाइव अनुवाद सुनें।
Home / Business & Tech / ईयरफोन से कर सकते हैं 7 तरह के काम, सिर्फ गाने सुनने के लिए नहीं बने, समझें और सीखें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website