Wednesday , July 23 2025 8:56 PM
Home / News / दुनिया ने अमरीका में देखा 100 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण का दुर्लभ नजारा

दुनिया ने अमरीका में देखा 100 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण का दुर्लभ नजारा


वॉशिंगटन: आखिरकार लोगों की सूर्यग्रहण देखने की इच्छा पूरी हो गई। करीब 100 साल बाद पूर्ण ग्रहण का 21 अगस्त को खास संयोग बन था। अमरीका में दिखने वाले सूर्यग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक रात 10.16 से हो गई। नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक अमरीका के 12 सूबों में अलग -अलग समय पर बिल्कुल स्पष्ट रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा पूर्ण सूर्यग्रहण का पहली बार आनलाइन लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है।
अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा दुनिया भर में इस का प्रसारण कर रही है। वही, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सपरिवार वाइट हाउस से पूर्ण ग्रहण का नजारा देखा। अमरीका में 100 साल बाद दिखने वाले दुर्लभ नजारे को देखने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों ने अपने कर्मचारियोंं को छुट्टी दे दी थी। लोगों में सूर्यग्रहण को देखने के लिए भारी उत्साह है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे पहले पहले पूर्ण ग्रहण 1918 में देखा गया था।
साल 2017 के इस दूसरे सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 18 मिनट रहेगी। भारतीय समयानुसार रात 10:16 से मंगलवार 22.08.17 रात 02:34 के मध्य भूगोल पर दिखाई देगा। दुनिया भर के तारामंडल में इसे देखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।खगोलशास्त्री इसका विस्तृत अध्ययन करने के लिए कोशिश में जुट गए हैं।