Saturday , October 10 2026 2:22 AM
Home / News / विश्व की सबसे वजनी महिला इमान की मौत

विश्व की सबसे वजनी महिला इमान की मौत


अबुधाबी: विश्व की सबसे वजनी महिला के रूप में जानी जाने वाली मिस्र की इमान अब्दुल अती की सोमवार को यहां मौत हो गई। अबुधाबी के बुर्जील अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इमान की मौत तड़के 4 बजकर 35 मिनट पर हुई।

इमान की मृत्यु के बाद अस्पताल की तरफ से सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई। अस्पताल के अनुसार इमान की मृत्यु दिल से जुड़ी बीमारियों और गुर्दे फेल हो जाने से हुई। उसने इसी माह 9 सितम्बर को अपना 37वां जन्मदिन मनाया था।