Thursday , January 15 2026 10:24 PM
Home / News / फेस्टिवल सीजन पर मीठे में बनाएं Pumpkin Chocolate

फेस्टिवल सीजन पर मीठे में बनाएं Pumpkin Chocolate


चॉकलेट खाने के शाैकीन हैं, ताे अाज हम अापकाे Pumpkin Chocolate यानि कद्दू की बनी चॉकलेट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे अाप घर पर बड़ी अासानी से बना सकते हैं।

सामग्रीः-
कद्दू की स्लाइस – 300 ग्राम
पानी – 1 लीटर
चीनी – 400 ग्राम
दालचीनी स्टिक – 2 इंच
स्टार एनाइज – 2
चॉकलेट – 350 ग्राम(कद्दूकस की हुई)

विधिः-
1. 300 ग्राम कद्दू की कटी हुई स्लाइस लें और उसमें सभी तरफ से टूथपीक से छेद करें।
2. एक पैन में 1 लीटर पानी गरम करें। उसमें 400 ग्राम चीनी, 2 इंच दालचीनी स्टिक और 2 स्टार एनाइज डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
3. अब इसे उबलने दें जब तक कि चीनी अच्छे से घुल न जाए।
4. फिर इसमें कद्दू के स्लाइस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
5. इसे तब पकाएं तब तक कि यह नर्म न हाे जाए।
6. एक कटोरी में 350 ग्राम कद्दूकस की हुई चॉकलेट लें और इसे 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें ताकि ये पिघल जाए।
7. इसके बाद एक ट्रे पर कद्दू स्लाइस रखें।
8. उस पर पिघली हुई चॉकलेट डाल दें।
9. इसे 3 से 5 मिनट के लिए फ्रीजर में रखें।
10. अापकी Pumpkin Chocolate तैयार है। सर्व करें।