
कोई फंक्शन आने वाला हो और चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के दाग , सारी तैयारियों पर पानी फेर देते है। पिंपल्स की समस्या बहुत से छुटकारा मिले तो चेहरे पर मौजूद दाग परेशान करने लगते है। यह है कि चेहरे से हटने का नाम ही नहीं लेते है। इनसे छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह की क्रीम्स का इस्तेमाल करते है लेकिन कोई सफल परिणाम नहीं मिलता। अगर आप भी चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के दाग से परेशान रहती है और उन्हें हटाने के कई तरीके अपना चुकी है तो हम आपको साधारण सा नुस्खा बताएंगे, जिसकी मदद से आप पिंपल्स के दाग की समस्या से हफ्तेभर में निजात पा सकते है।
जरूरी सामग्री
– 2 बादाम
– दही
लगाने का तरीका
सबसे पहले 2 बादाम की गिरियां लेकर उन्हें जला लें। फिर उन्हें कांच की शीशी में डालकर पीस लें। अब इस पाउडर में दही मिलाएं और फिर इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। थोड़ी देर सॉफ्ट कपड़े से साफ कर लें। ऐसा लगातार एक हफ्ते तक करे। इससे पिंपल्स के दाग हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website