
लॉस एंजेलिस। ‘द हिल्स’ स्टार हेदी मोंटाग ने कहा कि अक्टूबर में उनके बेटे गुन्नर के जन्म के बाद, उन्हें वह सब कुछ मिल गया, जो वह जिंदगी से चाहती थीं।
डेलीमेलडॉटकोडॉटयूके की रिपोर्ट के अनुसार, मोंटाग ने 23 दिसम्बर को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने अपने बेटे को आलिंगनबद्ध किया हुआ है।
मोंटाग ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘अबतक का सबसे बेहतरीन क्रिसमस। मेरे पास सबकुछ है जो मैं क्रिसमस के लिए चाहती थी।’’
तस्वीर में मोंटाग सफेद टॉप पहने और एक नेवी ब्लू बेबी कैरियर लिए हुए है।
गुन्नर, मोंटाग का पति स्पेंसर प्रेट्ट के साथ पहला बच्चा है। दोनों ने 2008 में शादी की थी।
मोंटाग ‘द हिल्स’ के अलावा ‘आई एम अ सेलेब्रिटी’, ‘गेट मी आऊट ऑफ हियर’, ‘फेमस फूड’, ‘सेलेब्रिटी बिग ब्रदर’ और ‘मैरेज बूट केंप’ जैसे टीवी शो में भी दिख चुकी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website