Sunday , August 16 2026 10:07 AM
Home / News / कोलंबिया के नाइटक्लब में हुए हमले में 31 लोग घायल

कोलंबिया के नाइटक्लब में हुए हमले में 31 लोग घायल


बोगोटा: उत्तरी कोलंबिया के एक शहर के मेयर ने कहा है कि एक भीड़भाड़ वाले नाइटक्लब में विस्फोटक उपकरण फेंके जाने से 31 लोग घायल हो गए।

कॉकेशिया के मेयर ऑस्कर एनिबल सुआरेज ने कहा कि बोरा बोरा नाइटक्लब में शुक्रवार को तड़के हुए इस हमले में तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्होंने कहा कि बाकी घायलों को मामूली चोटें आई ।