Thursday , February 19 2026 12:34 PM
Home / Entertainment / Bollywood / शाहरुख से कम नहीं क्यूट बेटे अबराम का टशन, SHIRTLESS फोटो हुई वायरल

शाहरुख से कम नहीं क्यूट बेटे अबराम का टशन, SHIRTLESS फोटो हुई वायरल


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे अबराम का एक वीडिया सामने आया था जिसमें वे डांस कर रहे थे। लेकिन अब सोशल मीडिया पर अबराम की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें वह पहली बार शर्टलेस अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

अबराम का शर्टलेस अवतार बेहद क्यूट लग रहा हैं। इस तस्वीर में उनके साथ एक स्वीट सी बच्ची भी है। स्टारकिड अबराम तस्वीर में बहुत मासूम नजर आ रहे हैं। दोनों ही बच्चे कैमरे पर पोज देते गजब दिख रहे हैं।

बता दें इन दिनों गौरी खान की लंदन फ्रेंड रागेश्वरी इंडिया आई हुई हैं। यहां आने पर गौरी ने अपनी दोस्त और उनकी बेटी को मन्नत आने का न्योता दिया। ताकि वह उन्हें अपने लाडले अबराम से मिलवा सके।

दोनों बच्चों ने साथ में मिलकर खूब मस्ती की। उन्होंने सिंगिंग, डांसिंग और स्विमिंग की। अबराम और समाया ने साथ में यमी फूड भी खाया। दोनों बच्चों को यह मीटिंग इतनी पसंद आई कि अगली प्ले डेट लंदन में रखी गई है।