Friday , June 12 2026 7:27 PM
Home / Business & Tech / ‘Hello’ बोलते ही कट जाता है फोन? स्कैमर्स के निशाने पर हैं आप, बचने के लिए तुरंत बदलें एक सेटिंग

‘Hello’ बोलते ही कट जाता है फोन? स्कैमर्स के निशाने पर हैं आप, बचने के लिए तुरंत बदलें एक सेटिंग


अगर आपको भी अनजान नंबर से कॉल आए और कॉल उठाने के बाद Hello बोलते ही कॉल कट जाता है, तो चौकन्ने हो जाएं। हो सकता है कि आप स्कैमर्स के निशाने पर आ जाएं। इसे लेकर गृह मंत्रालय के तहत आने वाली साइबर सुरक्षा एजेंसी I4C ने X पर पोस्ट किया है। दरअसल इस तरह की कॉल्स के जरिए स्कैमर्स डेटा कलेक्ट करते हैं कि कौन से नंबर एक्टिव हैं या लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसके लिए आप फोन पर अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स को इग्नोर करने वाली सेटिंग ऑन कर लें।
क्या है साइलेंट कॉल स्कैम? – Phantom Call Fraud: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि किसी अनजान नंबर से कॉल आता है और फोन उठाकर Hello बोलते ही फोन कट जाता है। अगर ऐसा बार-बार हो, तो चौकन्ने हो जाएं। दरअसल, इस तरह के कॉल्स साइलेंट स्कैम कॉल्स का हिस्सा हो सकते हैं। इस बारे में गृह मंत्रालय की ओर से चेतावनी जारी की गई है और X पर CyberDost I4C ने पोस्ट कर भी लोगों को आगाह किया है।
साइलेंट कॉल स्कैम को आप धोखाधड़ी की शुरुआत समझ सकते हैं। इस तरह के कॉल के जरिए ऑनलाइन स्कैमर्स यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि कौन से नंबर एक्टिव हैं और इस्तेमाल हो रहे हैं। आपके Hello कहते ही आप स्कैमर्स के निशाने पर आ जाते हैं और आपके साथ कभी भी स्कैम हो सकता है। इससे बचने के लिए आप अपने फोन में एक खास सेटिंग को ऑन कर सकते हैं।
क्या है साइलेंट कॉल स्कैम – साइलेट कॉल स्कैम एक तरह से ऑनलाइन स्कैमर्स के लिए यह पता लगाने का तरीका है कि वे किस नंबर को अपना शिकार बना सकते हैं। इसके लिए एक ऑटोमेटेड सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि हजारों नंबर्स को कॉल करता है। इन नंबर्स पर कॉल करने का मकसद सिर्फ यह चेक करना होता है कि नंबर इस्तेमाल में है या नहीं। जैसे ही मशीन को आपकी Hello सुनाई देती है, आपका नंबर एक्टिव के तौर पर मार्क हो जाता है।
गृह मंत्रालय ने चेतावनी क्या दी? – X पर गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली साइबर सुरक्षा एजेंसी I4C के साइबर दोस्त अकाउंट ने चेतावनी पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि किस तरह साइलेंट कॉल स्कैम आपके साथ अगला बड़ा स्कैम करवा सकता है। ठगों को पता लग जाए कि आपका नंबर एक्टिव है, तो वे आपको:
डिजिटल अरेस्ट जैसे स्कैम में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं।
आपके पास आने वाले स्पैम मैसेजेस की संख्या बढ़ सकती है।
आपकी डिटेल्स चुराने के लिए आप पर साइबर अटैक करवाया जा सकता है।
साइलेंट कॉल स्कैम से कैसे बचें? – इस स्कैम से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अनजान नंबर से आने वाले कॉल ना उठाएं।
अनजान नंबर पर खुद पलटकर कॉल न करें।
आजकल Jio, Airtel, Vi कॉल के साथ स्पैम अलर्ट देती हैं। उनका ध्यान रखें और स्पैम अलर्ट के साथ आने वाले कॉल को ब्लॉक कर दें।
फोन पर Ignore Calls From Unknown Numbers सेटिंग को ऑन कर लें।
कैसे ऑन करें जरूरी सेटिंग – आप iPhone यूजर हों या एंड्रॉयड यूजर, अपने फोन में हमेशा Ignore Calls From Unknown Numbers सेटिंग को ऑन करके रखें।
एंड्रॉयड यूजर्स Dialer > Settings > Caller ID and Spam पर जाकर Filter Spam Calls को ऑन कर दें।
iPhone यूजर्स Settings > Phone > Screen Unknown Caller > Silence को चुन लें। इससे अनजान नंबरों से आने वाले कॉल खुद ब खुद साइलेंट हो जाएंगे।