Saturday , October 31 2026 10:41 PM
Home / Entertainment / जारा लारसन इन्हें मानती हैं अपना शानदार रोल मॉडल

जारा लारसन इन्हें मानती हैं अपना शानदार रोल मॉडल


लॉस एंजेलिस। गायिका जारा लारसन ने बताया कि वह गायिका बियॉन्से नॉलेस को अपना ‘आदर्श’ मानती हैं। वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘‘19 वर्षीया गायिका बियॉन्से से प्रभावित हैं और उन्हें वह ‘शानदार रोल मॉडल’ मानती हैं।’’

लारसन ने बैंग शोबिज को बताया, ‘‘मैं बियॉन्से को अपना आदर्श मानती हूं। वह मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं और वह जो भी करती हैं मैं उनसे बहुत प्रभावित होती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और बियॉन्से मेरी नजर में शानदार रोल मॉडल हैं। वह मजबूत और सशक्त हैं और वह अपनी कहानी अपने तरीके से बताती हैं।’’