Sunday , February 22 2026 8:23 AM
Home / Entertainment / जेनिफर एनिस्ट-ब्रैड पिट के पुनर्मिलन की संभावना नहीं क्योंकि

जेनिफर एनिस्ट-ब्रैड पिट के पुनर्मिलन की संभावना नहीं क्योंकि


लॉस एंजेलिस। जेनिफर एनिस्टन और जस्टिन थेरॉक्स के अलगाव की खबर के बाद, इंटरनेट ने भले ही अभिनेत्री और उनके पूर्व प्रेमी ब्रैड पिट के पुनर्मिलन की संभावना जताई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ऐसा होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि उन्होंने लंबे समय से ब्रैड से मुलाकात नहीं की।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने पिट और एनिस्टन के वर्तमान संबंधों की जानकारी रखने वाले सूत्र के हवाले से कहा, ‘‘दोनों को लंबे समय से एक-दूसरे के साथ नहीं देखा गया है।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘एक दशक से अधिक समय तक वे पूरी तरह से अलग जीवन जी रहे थे और यह आश्चर्य की बात नहीं है, वे पूरी तरह अलग बन गए हैं, जो पहले एक-साथ थे।’’

पिट (54) और एनिस्टन (49) का पांच वर्ष की शादी वर्ष 2005 में टूट गई, दोनों का तलाक हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘वे अलग हो गए और उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उनके पास गंभीर समस्याएं थीं, वे बेवकूफ नहीं थे।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘वे लंबे समय से एक-दूसरे से दूर हैं। यह पुराना इतिहास है।’’

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्र ने कहा है कि जहां तक पुनर्मिलन की संभावना का सवाल है, तो आज का उनका जीवन तब से बहुत अलग है, जब वे दोनों पहली एक-दूसरे के हुए थे।
थेरॉक्स और जस्टिन ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान में अपने दो साल के विवाह और लगभग सात साल के रिश्ते के अंत की घोषणा की थी।