
लॉस एंजेलिस। मेक्सिकन-केन्याई अभिनेत्री लुपिटा न्योंगो दक्षिण अफ्रीकी हास्य कलाकार ट्रेवर नोआ के जीवन पर बनने वाली फिल्म ‘बॉर्न अ क्राइम’ में काम करेंगी।
न्योंगो और नोआ इस फिल्म के निर्माण से जुड़े हैं।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, वह ‘द डेली शो विद ट्रेवर नोआ’ के मेजबान की मां का किरदार निभाएंगी।
यह फिल्म नोआ की आत्मकथा ‘बॉर्न अ क्राइम : स्टोरीज फ्रॉम अ सदर्न अफ्रीकन चाइल्डहुड’ पर आधारित है।
यह फिल्म फिलहाल शुरुआती चरण में है और इसका अभी निर्देशक और पटकथा लेखक तय नहीं हुआ है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website