
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री क्रिस्टीन स्कॉट थॉमस ने दोबारा फिल्में बनाना शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें फिल्मों पर काम कर खुशी मिलती है।
स्कॉट ने ‘ऑब्जर्वर’ मैगजीन को बताया, ‘‘सेवानिवृत्ति की घोषणा के बावजूद मुझे महसूस हुआ कि मुझे फिल्में बनाना पसंद है। जीवन में कभी-कभी ऐसा होता है। आपको नहीं पता होता है कि क्या होने जा रहा है। मुझे नहीं पता कि अगले साल मैं कहां होउंगी और यह ठीक है।’’
‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री (57) ने कहा कि उनके करियर ने शारीरिक रूप से उन्हें प्रभावित करना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं 2015 में मंच पर इलेक्ट्रा कर रही थी, जिसके लिए अधिक शारीरिक श्रम जरूरी था। किसी ने मुझसे कहा कि मैं बहुत बूढ़ी हूं उस समय यह मेरे लिए झटका देने वाला था। लेकिन अब मैं जान गई हूं कि शायद वह सही थे।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website