
श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने 24 फरवरी की रात के बारें में पहली बार सामने आकर अपना बयान दिया। उन्होंने श्रीदेवी के निधन की सारी रात के बारे में अपने दोस्त और फिल्म समीझक कोमल नाहटा को बताया, जिसके बारे में कोमल नाहटा ने एक ब्लॉग लिखा और अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।
कोमल नाहटा ने लिखा, ‘बोनी कपूर ने बताया कि उनका 2018 दुबई का ट्रिप अनशेड्यूल था और यह बिल्कुल 1994 के बैंगलुरु ट्रिप के जैसे था। बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के लिए शॉपिंग करने दुबई में ही रुक गई थीं और मैं वापस आ गया था।’ 24 फरवरी को श्रीदेवी ने उन्हें फोन करके उन्हें मिस करने की बात कही, जिसके जवाब में बोनी ने भी उन्हें मिस करने की बात कही, लेकिन बोनी ने श्रीदेवी को यह नहीं बताया कि वे उनसे मिलने दुबई पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे दुबई भेजने का आइडिया जाह्नवी का भी था, क्योंकि उसे डर था कि उसकी मां अकेले रहने की आदी नहीं थी। उसे लग रहा था कि अकेले में वह पासपोर्ट या दूसरे जरूरी डॉक्युमेंट्स भी खो सकती थीं।’
कोमल नाहटा ने ब्लॉग में लिखा है कि ‘बोनी कपूर 24 फरवरी की शाम को दुबई पहुंच गए और अपना बैग कमरे तक बाद में पहुंचाने को कहा। श्रीदेवी को सरप्राइज देने कि लिए उन्होंने डुप्लिकेट चाबी से दरवाजा खोला और बाद श्रीदेवी ने उन्हें गले लगाया और दोनों ने करीब आधा घंटे तक बातचीत की। बातचीत के बाद बोनी कपूर फ्रेश हुए और एक रोमांटिक डिनर प्लान किया। इसके बाद श्रीदेवी नहाने चली गई, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर बोनी कपूर ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई आवाज नहीं मिलने के कारण उन्होंने बराकर दरवाजा खोला तो देखा कि श्रीदेवी सिर से पांव तक बाथटब में डूबी हुई हैं, श्रीदेवी को ऐसी हालात में देख बोनी कपूर काफी घबरा गए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website