
काहिरा: मिस्र की पुलिस ने अलेक्जेंड्रिया शहर में रविवार को हुए कार बम विस्फोट के लिए कथित रूप से जिम्मेदार समूह के छह आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। मिस्र के गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।
वक्तव्य के मुताबिक पुलिस ने हासम आंदोलन के सशस्त्र गुट को बड़ा झटका देते हुए उसके छह आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक मारे गए छह आतंकवादियों में से तीन की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुए विस्फोट की जांच से यह पता चला है कि इसके पीछे इसी संगठन का हाथ है। गौरतलब है कि मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर में शनिवार को हुए एक कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website