
डोडोमा: तंजानिया में एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। देश के यातायात पुलिस कमांडर फ्रोर्चूनेटस मुसिलुमू ने बताया कि दक्षिणी शहर म्कुरंगा में शनिवार रात हुए हादसे में मारे गए लोगों में 12 महिलाएं और सात बच्चे भी थे।
सड़क की हालत अच्छी नहीं रहने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं होने कारण पूर्वी अफ्रीकी देश में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर साल इस तरह की दुर्घटना में 9000 लोगों की मौत हो जाती है। तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website