
पेरिस: माली में नाइजर की सीमा के नजदीक फ्रांसीसी और माली के सैनिकों ने 30 जिहादियों को एक संघर्ष में मार गिराया। फ्रांस की सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता कर्नल पैत्रिक स्टेइगर ने कहा कि रविवार को अकाबर इलाके में यह मुठभेड़ हुई जिसमें करीब 60 जिहादियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि माली के बलों को ‘नुकसान’ हुआ है लेकिन फ्रांस का कोई सैनिक हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि 28 मार्च को फ्रांस के कमांडो और माली के बलों ने नाइजर की सेना और एक स्थानीय स्वं रक्षा समूह के साथ मिलकर अकाबर इलाके में पैमाइश और नियंत्रण अभियान शुरू किया था। प्रवक्ता ने बताया कि एक अप्रैल को उनका सामना एटीजी (सशस्त्र आतंकवादी समूह) के लड़ाकों से हुआ। उनकी संख्या करीब 60 थी। फ्रांस ने माली से अल कायदा से संबद्ध आतंकवादियों को खदेडऩे के लिए 2013 में सेना भेजी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website