
कोलंबिया: अमरीका के दक्षिण कैरोलाइना में अत्यधिक सुरक्षा वाली जेल के भीतर कैदियों के बीच लड़ाई में सात बंदियों की मौत हो गई और कम से कम 17 अन्य घायल हो गए। जेल के प्रवक्ता जेफ टैलन ने बताया कि रविवार रात साढ़े सात बजे कैदियों के बीच लड़ाई हुई लेकिन इसमें कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 17 घायलों का उपचार कराया गया।
दक्षिण कैरोलाइना सुधार गृह विभाग ने ट्वीट किया कि तीन इमारतों में विभिन्न कैदियों के बीच झड़प हुई। ली काउंटी दमकल/ बचाव विभाग ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया। दक्षिण कैरोलाइना की बिशपविले जेल में करीब 1500 कैदी हैं और लंबी सजा का सामना करने वाले कैदी बंद है। वर्ष 2015 में दो अधिकारियों को चाकू मार दिया गया। फरवरी में एक कैदी की मौत हो गई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website