Sunday , October 11 2026 10:08 AM
Home / News / पेड़ काटते हुए हुई एेसी घटना, सन्न रह गए लोग

पेड़ काटते हुए हुई एेसी घटना, सन्न रह गए लोग


न्यूजर्सीः जिंदगी में कई बार एेसी चमत्कारिक या रहस्यमयी घटनाएं हो जाती हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। भले ही सच्चाई कुछ भी हो लकिन एक ऐसा ही चमत्कार न्यूजर्सी में हुआ। जी हां , यहां एक पेड़ काटने के दौरान जो दृश्य सामने आया उसे देखकर लोगों की आंखें फटी रह गई और चमत्कार समझने लगे। यहीं नहीं नजारा ऐसा था कि कुछ लोग तो भाग खड़े हुए।

वास्तव में, हैंडर्सन मिलविले नाम का एक शख्स पाइन के पेड़ों की कटाई कर रहा था और जैसे ही पेड़ को जेसीबी मशीन की मदद से गिराया, तो उसमें से हरे रंग का धुआं निकलने लगा। हरे रंग का ये धुंआ देखकर लोग सन्न रह गए । लोगों को समझ ही नहीं आया कि यह कैसे हुआ। पेड़ से धुआं निकलते देखने वाले लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। लोग इसे चमत्कार समझने लगे। लेकिन जब इस रहस्यमयी पेड़ के बारे में कमबरलैंड काउंटी के हेल्थ ऑफिसर मेगन शेपर्ड को पता चला तो उन्होंने साफ किया कि यह कोई चमत्कार नहीं है और न ही यह रहस्यमयी पेड़ है।

उन्होंने बताया कि यह वसामान्य घटना है। पेड़ों में जब पराग चरम पर पहुंच जाता है तो किसी औजार से कटाई करने पर इस तरह का धुंआ निकलता है। वनस्पति वैज्ञानिक इस घटना को सामान्य ही बताते हैं। वनस्पति वैज्ञानिकों के मुताबिक इस तरह की घटना से डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि इस धुएं के संपर्क में आने से आंखों में खुजली भी हो सकती है। इस तरह के पेड़ों की कटाई में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।