
लंदनः ब्रिटेन के शाही घराने के प्रिंस हैरी और अमरीकी अभिनेत्री मेगन मार्कल की शादी पर रायल जोड़े के स्वागत का खास व परम्परागत इंतजाम किया गया है।
शाही महल के अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने शादी के उत्सव के लिए शाही संग्रह से एक खुली शाही बग्गी का चयन किया है। अधिकारियों ने बताया कि 19 तारीख को शादी के बाद यह नवविवाहित जोड़ा बग्गी पर सवार होगा।
इस बग्गी को चार घोड़े खींचेगे और यह विंडसर पैलेस से शहर के केंद्र तक जाएगा और फिर वापस रिसेप्शन स्थल तक आएगा। ऐसा अनुमान है कि इस जोड़े को देखने के लिए लंदन के पश्चिमी हिस्से में सड़कों पर हजारों लोग जमा होंगे। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने विश्वास जताया है कि मेगन ढ़ेरों दबाव के बावजूद नई शाही भूमिका में ‘बेहद शानदार’ रहेंगी। पैलेस ने कहा कि इस शादी से पहले प्रोटेस्टैंट ईसाई 36 वर्षीय मेगन का बपतिस्मा होगा तथा वह एंग्लिकन पंथ में उनके कदम रखने की पुष्टि होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website