Sunday , March 22 2026 2:26 AM
Home / News / मलेशिया के पूर्व पी.एम. नजीब के घर छापेमारी

मलेशिया के पूर्व पी.एम. नजीब के घर छापेमारी


कुआलालम्पुर: मलेशिया की नई सरकार ने सरकारी राजस्व में भ्रष्टाचार की जांच तेज कर दी है और पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक के घर पर पुलिस ने 7 घंटे छानबीन की। जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। पुलिस ने धन शोधन जांच के सिलसिले में आज सुबह तक नजीब के घर पर छापेमारी की तथा कुआलालम्पुर में उनके परिवार की संपत्तियों को भी खंगाला।

नजीब के वकील हरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पुलिस ने उनके घर से हैंडबैग्स और कपड़ों जैसे निजी सामान के कई बक्सों को खंगाला लेकिन उसे अपराध से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। वहीं छापों से इन अटकलों को बल मिला है कि उनकी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। उनके तथा उनकी पत्नी के विदेश जाने पर रोक लगा दी गई है।