
प्रिंस हैरी से विवाह बंधन में बंधने जा रही मेगन मर्केल के पिता थॉमस मर्केल को मेक्सिको में पता चला था कि उन्हें हृदय संबंधी रोग है लेकिन उन्होंने वहां पर सर्जरी कराने से इनकार कर दिया था । बाजा कैलीर्फोनिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। थॉमस मर्केल यहीं के निवासी हैं। थॉमस पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह 19 मई को अपनी बेटी मर्केल और प्रिंस हैरी की शादी में शिरकत नहीं करेंगे। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि थॉमस मर्केल तीन मई को तड़के हृदय संबंधी शिकायत के बाद रोजारिटो के अस्पताल डी प्लायस गए थे। वेबसाइट ‘ टीएमजेड ’ की एक खबर के अनुसार बुधवार को एक अन्य अस्पताल में उनके ह्रदय की सर्जरी की गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुछ दिन पहले उन्हें कई घंटे तक बिना किसी शारीरिक थकावट के बेचैनी महसूस हुई थी जिसके बाद वह मेक्सिको के एक अस्पताल आए थे। वहां उनके कई टेस्ट किए गए जिनमें दिल की बीमारी का पता चला। लेकिन मर्केल ने वहां सर्जरी कराने से इनकार कर दिया । मंत्रालय ने कहा , ‘‘ मरीज ने चार मई की दोपहर स्वेच्छा से यहां से जाने का और निजी चिकित्सीय सुविधा के जरिए अपना इलाज कराने को निर्णय लिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website