
गर्मियों में आइसक्रीम खाना चतो सभी को बहुत पसंद है। क्यों न इस बार बाजार से मंगवाने की बजाय इसे घर पर ही तैयार किया जाएं। घर की बनी आइसक्रीम का स्वाद भी अलग होगा। यह खाने में बहुत टेस्टी और बच्चों-बड़ों घर के सभी सदस्यों को बहुत पसंद आएगी। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।
सामग्री
व्हीपींग क्रीम (whipping cream)- 2 कप
चीनी पाउडर- 3/4 कप
कोको पाउडर- 1/2 कप
ठंडा दूध- 1/2 कप
वेनिला एक्सट्रेक्ट- 1 टेबलस्पून
नमक- चुटकीभर
विधि
1. सबसे पहले बाऊल में 2 कप क्रीम और 3/4 कप चीनी पाउडर डाल कर ब्लेंडर के साथ 1 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें।
2. अब इसमें 1/2 कप कोको पाउडर, 1/2 कप ठंडा दूध, 1 टेबलस्पून वेनिला एक्सट्रेक्ट और चुटकीभर नमक डाल कर चम्मच के साथ मिक्स करें।
3. फिर ब्लेंडर के साथ 2 मिनट तक गाढ़ा दोबारा ब्लेंड करें या फिर जब तक यह मिश्रण गाढ़ा न हो जाएं।
4. अब इसे एयरटाइट कंटेनर में डाल कर फ्रिज में 8 घंटे ठंडा होने के लिए रखें।
5. इसके बाद इसे फ्रिज से निकालें और स्कूप को गर्म पानी में डिप करके फिर आइसक्रीम को स्कूप के साथ निकालें।
6. इसे कोण में भरें और स्प्रिंकल (sprinkle) के साथ गार्निश करके सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website