Sunday , September 8 2024 1:10 PM
Home / Lifestyle / नौ अजब-गजब फूड, हर देश का अलग मिलेगा फ्लेवर

नौ अजब-गजब फूड, हर देश का अलग मिलेगा फ्लेवर

Image1
जब भी नए देशों की यात्रा करते हैं तो एक बड़ा सवाल होता है कि वहां का फूड कैसा होगा। अक्सर फूडीज के मन में यह सवाल उभरता रहता है कि कहीं उन्हें दूसरे देश में जाकर भूखा न रहना पड़े। यह सब इसलिए है क्योंकि आपकी कंवेशनल ईटिंग हैबिट्स हैं। लेकिन अपनी इन कंवेशनल ईटिंग हैबिट्स को छोड़ें और जाएं एक बार दूसरे देशों की डेलीशियस और अजब-गजब फूड ट्राय करें।

युगांडा का मटोके : यह सेमी ड्राई डिश है जो कि युगांडा के फ्रूट काटोके से बनाया जाता है। यह एक तरह से केले की तरह दिखाई देता है। यह फ्रूट स्टेम-कुक्ड होता है जो कि अधिकतर नाश्ते में सर्व किया जाता है। उसके अलावा मटन के साथ भी सर्व किया जाता है। इसका टेस्ट तीखा होता है। इसके फ्रेश कुक्ड बीन्स और फ्रूट ज्यूस के साथ भी सर्व किया जाता है।
सूडान का बासबोसा : यह कोकोनट फ्लेवर की मिडिल ईस्ट डेजर्ट है, बासबोसा एक ऐसी मिठाई है जो सभी तरह के अवसरों पर खाई जा सकती है। यह एक स्पंजी डिश है, इसको रोज वॉटर के साथ एंजॉय किया जा सकता है।
रोमानिया का पापानासी : पापानासी एक पूरी तरह से डिलाइट है। यह फूड फॉर चिल्ड्रन भी कहा जाता है। यह चीज और जैम के साथ बनाया जाता है। यह आसानी से उपलब्ध होने वाली स्वीट है।
पेरू का पोलो ए ला ब्रासा : अगर फूड की एलिटिज्म की बात आए तो पेरू का पोलो ए ला ब्रासा का नाम जरूर आता है। जो कि पुराने समय में एलिट क्लास के लिए सर्व किया जाता था। यह अब आमतौर पर मिलने वाली डिश है, जिसे सॉल्ट में मेरिनेट करके बनाए गए ज्यूसी चिकन, फ्रेंच फ्राइज और फ्रेश एंड होममेड कोलेस्लॉ सैलेड के साथ सर्व किया जाता है। इसे यूनाइटेड स्टेट के 2013 में टॉप थ्री हॉटेस्ट फूड में शामिल किया गया था।
मकाऊ का पेस्टल द नाटा : मकाऊ में यह फूड १८वीं सदी से पहले केवल मठों में बनाया जाता था। इसमें बड़ी मात्रा अंडे के पीले भाग का इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है। इसमें इलायची को जरूर डाला जाता है। उसके अलावा आइसिंग शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। मालदीव का मास हुनी (टुना एंड कोकोनट मिक्स) खासतौर से नाश्ते में खाया जाता है, मास हुनी कोकोनट और पम्पकिंग बेस्ड सेमी ड्राय डिश है। उसका टुना के साथ मेरिनेट किया जाता है। उसका स्वाद बढ़ाने और गार्निशिंग के लिए ग्रीन लीव्ज का इस्तेमाल किया जाता है। इसे हॉट टी और फ्लेट ब्रेड का साथ सर्व किया जाता है।
फिनलैंड का कैरेलियन पेस्टी : इस डिश का नाम फिनलैंड के कैरेलियन डिलेक्ट से पड़ा है। इसमें आलू की स्टफिंग होती है, अब इससे मैल्टेड हॉट एग बटर की लेयर भी चढाई जाने लगी है। इसे स्टीम्ड राइस के साथ सर्व किया जाता है। यह बेहद खूबसूरत दिखाई देती है। फिजी की कोकोडा यह डिश किसी की भी भूख बढ़ा सकती है। यह आपकी फैमिली मील के लिए एक गर्म मसाला मैगी की तरह है। यह मही-मही फिश की क्लासिक प्रिपरेशन है। इसे लेमन के साथ कुछ घंटों तक पकाया जाता है। फिर इसमें डाइस्ड टोमेटो थिक कोकोनट करी में डाले जाते हैं। जब भी फिजी जाएं इस डिश को जरूर ट्राय करें।
भूटान की एमा डटशी : यह स्पाइसी चीजी सॉस से बनाई जाती है। यह रेड राइस के साथ परफेक्ट मील है। इसमें कई तरह के फ्लेवर हैं जो आपकी टेस्ट बड्स को काफी पसंद आएंगे।