Sunday , March 22 2026 1:57 AM
Home / News / फायर ब्रिगेड में शामिल हुआ बच्चे की जान बचाने वाला ‘स्पाइडर मैन’

फायर ब्रिगेड में शामिल हुआ बच्चे की जान बचाने वाला ‘स्पाइडर मैन’

पेरिस: पेरिस में चार मंजिली बालकनी से लटक रहे चार साल के एक बच्चे की जान बचाने वाले किशोर माली प्रवासी ने फ्रांसीसी नागरिकता हासिल करने की दिशा में आज पहला कदम उठाया और साथ ही देश की दमकल सेवा में शामिल हो गया।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से उसकी लगातार तारीफें हो रही हैं और वह दुनिया भर में मशहूर हो गया है। लोग उसे असली सुपरहीरो स्पाइडरमैन बता रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कल मामौडोउ गस्सामा को देश की नागरिकता देने का वादा किया था और साथ ही कहा था कि उसे अग्निशमन सेवा में भी जगह की पेशकश की जाएगी।
आज मामौडोउ ने फ्रांस की नागरिकता हासिल करने की दिशा में पहला कदम उठाजे हुए पेरिस के उपनगरीय इलाके बोबिग्नी में देश में रहने के कानूनी अधिकार के लिए आवेदन दिया। वह घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रपति से भी मिला था। मामौडोउ एक दमकल स्टेशन भी गया और पेरिस की दमकल एवं बचाव सेवा में 10 महीने की इंटर्नशिप हासिल की। उसे सेवा के लिए हर महीने 600 यूरो (690 डॉलर) दिए जाएंगे।