
वॉशिंगटनः अपनी पोस्ट व बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बजाय इस बार उनकी बेटी इंवाका बेटे के साथ फोटो को लेकर विवादों से घिर गई हैं। इवांका ट्रंप ने रविवार को अपने बेटे के साथ ट्विटर पर एक फोटो डाली, जिसकी वजह से उनकीआलोचना हो रही है इस फोटो में इवांका अपने बेटे को गोद में लेकर प्यार कर रही हैं।
आलोचना की सबसे बड़ी वजह फेडरल सरकार द्वारा पास किया गया वो कानून जिसके तहत हर माइग्रेंट जिसका नाम कागज़ों में दर्ज नहीं है उनके बच्चों को उनसे अलग कर दिया जाएगा। इवांका, डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी हैं और उनकी सलाहकार भी हैं। ये कानून बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को अधिकार देता है कि अगर कोई गैर-कानूनी तौर पर अमरीका में दाखिल होता है तो वो उनके बच्चों को मां-बाप से अलग कर सकते हैं। बाद में इन बच्चों को फॉस्टर हाउस में रखा जाता है।
कॉमेडियन पैटन ओसवॉल्ट ने कहा, “क्या यह जानकर कि आपका बेटा कहां है? आपकी बांहों में सुरक्षित है, उसके साथ प्यार करना उसको दुलारना अच्छा नहीं है। ठीक है इवांका? लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में राजनीतिक विशेषज्ञ ब्रायन क्लास ने कहा कि इस तरह की फोटो पोस्ट करना अपने आप में विवेक शून्यता है कि जबकि एक पॉलिसी के तहत, जिसे इवांका ट्रंप का भी समर्थन है, बॉर्डर पर बच्चों को मां-बाप से अलग किया जा रहा है। कई और लोगों ने #WhereAreTheChildren हैशटैग से ट्वीट किया. हालांकि शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने इस कानून के लिए डेमोक्रेट्स को ज़िम्मेदार ठहराया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website