Wednesday , April 29 2026 10:55 PM
Home / News / चीन का सपना अमरीका के लिए उत्तर कोरिया से बड़ी चुनौतीः एडमिरल हैरी

चीन का सपना अमरीका के लिए उत्तर कोरिया से बड़ी चुनौतीः एडमिरल हैरी


न्यूयॉर्कः अमरीकी एडमिरल हैरी हैरिस एक समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि कि चीन का ‘विरासत का सपना’ वाशिंगटन के लिए सबसे दीर्घकालिक चुनौती है। उन्होंने कहा कि परमाणु क्षमता से लैस उत्तर कोरिया अमरीका तक पहुंच सकता है, ये बात स्वीकार नहीं की जा सकती है, लेकिन चीन हमारे लिए उससे भी बड़ी चुनौती है।

हैरी ने कहा कि अमरीका और उसके सहयोगियों की भागेदारी और जुड़ाव के बिना चीन एशिया में विरासत का सपना पाले है। अमरीकी एडमिरल यहां एक समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गौरतलब हो कि हैरिस इससे पहले चीन को चेतावनी भी जारी कर चुके हैं।

उस वक्त हैरिस पैसिफिक कमांड के इंचार्ज थे और तब चीन की ओर से प्रशांत महासागर में अपनी सेना तैनात कर दी गई थी। एडमिरल हैरिस ने रूस को लेकर भी चेतावनी जारी की है। उन्होंने मॉस्को की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है।