Tuesday , March 24 2026 4:09 PM
Home / Entertainment / अमांडा सेफ्रीड‘यू शुड हैव लेफ्ट’ में नजर आएंगी

अमांडा सेफ्रीड‘यू शुड हैव लेफ्ट’ में नजर आएंगी


लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा सेफ्रीड अभिनेता केविन बेकन अभिनीत फिल्म ‘यू शुड हैव लेफ्ट’ में उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, डेविड कोएप ब्लमहाउस प्रोडक्शंस के लिए इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। कंपनी इस साल के अंत फिल्म की शूटिंग करने की योजना बना रही है।
फिल्म की कहानी डेनियल केलमैन के उपन्यास ‘यू शुड हैव लेफ्ट’ पर आधारित है, जो एक पटकथा लेखक के जीवन के बारे में है।
बेकन और कोएप इससे पहले 1999 में आई फिल्म ‘स्टर ऑफ एकोज’ में साथ काम कर चुके हैं।
सेफ्रीड जल्द ही आगामी फिल्म ‘मामा मिया! हीयर वी गो अगेन’ में नजर आएंगी।