Friday , May 8 2026 1:56 PM
Home / Spirituality / जीवन में आ रही रुकावटों को दूर करेंगे ये टिप्स

जीवन में आ रही रुकावटों को दूर करेंगे ये टिप्स

कई बार व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियों का कारण उसके घर में उत्पन्न वास्तु दोष होता है, लेकिन वह उसे देख-समझ नहीं पाता क्योंकि बहुत से लोग वास्तु शास्त्र में यकीन नहीं रखते। तो यदि आप को भी अपने घर व दुकान में पैदा वास्तु दोष के चलते अनेकों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तो एक बार नीचे बताए जाने वाले उपायों को जरूर आजमाएं-
बीम के नीचे पलंग न रखें
वास्तु के अनुसार बीम के नीचे पलंग रखना बिल्कुल सही नहीं माना जाता। एेसा करने से वहां सोने-बैठने वाला इंसान हमेशा तनाव से ग्रस्त रहता है। इसके अलावा उसके द्वारा किए गए हर काम में बाधाएं आने लगती हैं। इसलिए इससे छुटकारा पाने के लिए पलंग को बीम के नीचे से हटा दें।
घर की अलमारी को खुला न रखें
वास्तु के मुताबिक घर में खुली अलमारी रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। इसके कारण परिवार के लोगों को बीमारियों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, खासतौर पर ध्यान रखें कि काम न होने पर घर की कोई भी अलमारी खुली न रखें।
आईना
बेडरूम में पलंग के सामने ड्रेसिंग टेबल या आईना न रखें। इससे पति-पत्नी में तनाव पैदा होता है और परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे बचने के लिए शयन कक्ष में कांच को इस तरह रखें कि उसमें पलंग न दिखाई दे।
तिजोरी
कई लोग घर या दुकान में तिजोरी रखते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि यह कभी भी खाली न हो। ऐसा होने से घर में दुर्भाग्य बढ़ता है और पैसों की कमी आती है। इससे बचने से लिए इसमें चांदी का सिक्का रख दें।
झाड़ू-पोंछा व डस्टबिन
डस्टबिन व झाड़ू-पोंछा आदि जैसे चीजों को भी खुले में रखने से घर में आने वाली पॉजिटिव एनर्जी का नाश हो जाता है। साथ ही यह बात सफलता में रुकावट का कारण भी बन सकती है। झाड़ू को कभी भी रसोई घर में न रखें क्योंकि ये आय व अन्न दोनों के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
बाथरूम
अलमारी की तरह ही खुला बाथरूम घर में नेगेटिव एनर्जी लाता है। जब भी बाथरूम का उपयोग न हो तब उसका दरवाजा बंद रखें और विशेष रूप से ध्यान रखें कि बाथरूम हमेशा साफ हो। गंदा बाथरूम भी सफलता और कामों में रूकावट का कारण बन सकता है।