Tuesday , February 17 2026 9:41 AM
Home / Food / घर पर बना कर खाएं ठंडी-ठार Paan Kulfi

घर पर बना कर खाएं ठंडी-ठार Paan Kulfi


कुल्फी और आइसक्रीम खाने का मजा ही कुछ और है। आपने मैंगों, ऑरेंज, चॉकलेटी फ्लेवर की कुल्फी तो बहुत बार खाई होगी। इस बार पान कुल्फी का टेस्ट चख कर देखें। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानिए इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
गाढ़ी क्रीम- ¾ कप
कंडेस्ड मिल्क- ½ कप
खजूर (बारीक कटे हुए)- 2 टेबलस्पून
फुल क्रीम मिल्क- ½ कप
पान पत्ते- 3
बादाम (बारीक कटे हुए)- 1 टेबलस्पून
पिस्ता (बारीक कटे हुए)- 1 टेबलस्पून
काजू (बारीक कटे हुए)- 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर- ¼ टीस्पून
सौंफ- 1 टीस्पून
ग्रीन फूड कलर- 2 बूंद

विधि
1. सबसे पहले बाऊल में गाढ़ी क्रीम डाल कर 1 मिनट तक गाढ़ा होने तक ब्लेंड करें।
2. फिर इसमें कंडेस्ड मिल्क और फुल क्रीम मिल्क डाल कर दोबारा ब्लेंड कर लें।
3. अब पान पत्ते बारीक काट कर डालें और मिक्स करें।
4. इसके बाद इसमें खजूर, बादाम, पिस्ता, काजू, इलायची पाउडर, सौंफ और ग्रीन फूड कलर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
5. अब इस मिश्रण को मटका कप में डाल कर कवर करके फ्रिज में 8 घंटे तक जमने के लिए रख दें या फिर इसे तब तक फ्रिज में रखें जब तक यह जम न जाएं।
6. पान कुल्फी बन कर तैयार है। अब इसे पिस्ते के साथ गार्निश करके सर्व करें।